Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मिलेगी गर्मी से राहत लखनऊ सहित इन जिलों में प्री मानसून बारिश। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

मिलेगी गर्मी से राहत लखनऊ सहित इन जिलों में प्री मानसून बारिश। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
Weather-update

अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र ने ताजा अनुमान जारी किया है. इसके मुताबिक राजधानी लखनऊ में भीषण उमस से लोगों को जल्द राहत मिलेगी. मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आज सोमवार दोपहर तक लखनऊ और इसके आस पास के जिलों सहित रुहेलखंड और तराई के कई जिलों में बौछारें पड़ेगी. इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भी बारिश होगी लखनऊ के आसपास के जिले भी दोपहर तक तरबतर होंगे. लखनऊ, सीतापुर, हरदोई और बाराबंकी में बारिश पड़ेगी. रुहेलखंड की बात करें तो पीलीभीत और बरेली में बारिश का अनुमान है. इसके अलावा तराई के जिलों में बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती शामिल है, जहां बारिश का मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और रामपुर में भी बारिश की संभावना है. इसके अलावा गोंडा में भी आज दोपहर तक बारिश हो सकती है. इन जिलों में बारिश के साथ तेज हवा के झोंके भी चलेंगे. बता दें कि पिछले हफ्ते भर से गर्मी से तो नहीं लेकिन उमस से बहुत मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं. अब बारिश होने से लोगों को राहत मिल सकेगी.हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि यह मानसूनी बारिश नहीं बल्कि प्री मानसूनी बारिश है. मानसून का आगमन अगले दो से 3 दिनों में यूपी में होगा. सबसे पहले पूर्वी यूपी के जिलों में बारिश होगी और इसके 2 से 3 दिनों के भीतर मध्य यूपी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून बारिश आ जाएगी.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना काल में एक और झटका जम्मू-कश्मीर में सुबह भूकंप के हुए झटके महसूस। ……
Next: लॉकडाउन की मार के बाद शॉपिंग मॉल में छंटनी का दौर हुआ शुरू। …

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 days ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.