Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मलाला युसूफजेई ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया प्रियंका चोपड़ा ने दी शुभकामनाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

मलाला युसूफजेई ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया प्रियंका चोपड़ा ने दी शुभकामनाएं

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (11)

नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजी जा चुकीं एक्टिविस्ट मलाला युसूफजेई ने प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन कर लिया है. उन्होंने हाल ही में ऑक्सफोर्ड से फिलोसॉफी, पॉलिटिक्स और इकोनॉमिक्स में डिग्री हासिल की है. प्रियंका चोपड़ा ने भी मलाला को इस खास उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी हैं.

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है जिसमें वे मलाला के साथ नजर आ रही हैं. उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, हैप्पी ग्रेजुएशन मलाला.

तुम्हारी ऑक्सफोर्ड से फिलोसॉफी, पॉलिटिक्स और इकोनॉमिक्स डिग्री एक शानदार अचीवमेंट है. मैं बहुत प्राउड महसूस कर रही हूं. इससे पहले भी प्रियंका ने मलाला के इंस्टाग्राम पोस्ट पर उन्हें बधाई दी थी. मलाला ने ग्रेजुएशन के सेलेब्रेशन पर दो तस्वीरें शेयर की थीं. प्रियंका ने कमेंट करते हुए लिखा था- बधाई हो मलाला. ये बेहद खास है.

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा की पिछली फिल्म दि स्काई इज पिंक थी. इस फिल्म को शोनाली बोस ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में प्रियंका के अलावा जायरा वसीम और फरहान अख्तर जैसे सितारे नजर आए थे. इस फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी.

प्रियंका अब राजकुमार राव के साथ एक ओटीटी फिल्म में काम कर रही हैं. ये फिल्म अरविंद अडिगा के उपन्यास पर आधारित है. वे एक वेडिंग कॉमेडी में एक्ट्रेस मिंडी कालिंग के साथ काम कर रही हैं.

इसके अलावा प्रियंका मशहूर हॉलीवुड स्टार किएनू रीव्स के साथ भी एक प्रोजेक्ट में काम कर सकती हैं लेकिन अभी तक मेकर्स ने इस प्रोजेक्ट को लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं दिया है.

Post navigation

Previous: सर्च ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने एनकाउंटर में 4 आतंकियों को मार गिराया: कश्मीर
Next: सीबीआई अदालत: राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दर्ज किए जाएं बाबरी अभियुक्तों के बयान

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.