Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जनता के सहयोग के बिना मोदी सरकार कोरोना की जंग को नहीं जीत सकती: नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत
  • उत्तर प्रदेश
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

जनता के सहयोग के बिना मोदी सरकार कोरोना की जंग को नहीं जीत सकती: नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (5)

नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने कहा कि कोरोना से जंग जीतने के लिए टेस्टिंग सबसे सशक्त हथियार है। उन्होंने इसके अलावा कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग और समय पर उपचार समेत दस जरूरी कदम भी सुझाए। उन्होंने कहा, इन्हें अपनाकर ही हम देश की लड़ाई को मजबूती दे सकते हैं।

अमिताभ कांत ने कहा वैश्विक स्तर पर जहां भी कोरोना से जीत हासिल की गई है वहां एक रणनीति मूल में रही। न्यूजीलैंड का उदाहरण देते हुए कांत ने कहा, इस देश ने तेजी से जांचें की और वायरस को अपने यहां से निकाल फेंका। इसी तरह भारत में भी केरल व कर्नाटक ने भी इसी दिशा में कदम बढ़ाया। यहां भी अधिक से अधिक जांच करने के नतीजे सामने हैं।

इसके अलावा कांत ने दूसरा सबसे जरूरी कदम संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की ट्रेेसिंग को बताया। इसके लिए उन्होंने दक्षिण कोरिया का उदाहरण दिया। तीसरा और बेहद जरूरी कदम कांत के मुताबिक समय पर उचित इलाज मुहैया कराना है ताकि बीमारी से ज्यादा से ज्यादा लोग स्वस्थ हों।

चौथे नंबर पर संस्थागत क्वारंटीन को जगह दी है। इसमें एक जगह से दूसरी जगह जाने वालों से संक्रमण के खतरे को रोका जा सके। कांत ने कंटेनमेंट नियमों को लागू करने की सलाह दी।

उन्होंने कहा, लॉकडाउन स्थायी समाधान नहीं है और कंटेनमेंट नियमों का पालन बेहद जरूरी है। इसके अलावा उन्होंने आंकड़ों के विश्लेषण और पारदर्शिता अपनाने की भी सलाह दी। उन्होंने तकनीक का इस्तेमाल कर कोरोना से लड़ाई को और मजबूती देने व नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा।

इसके अलावा उन्होंने कोरोना वॉरियर्स को और जागरूक करने व ऑनलाइन परीक्षण देने की भी सलाह दी। आखिर में कांत ने लोगों से इस रोकथाम मुहिम में बढ़चढ़कर भागीदारी करने और सामुदायिक स्तर पर संक्रमण को रोकने में हिस्सा लेने का सुझाव दिया। उन्होंने का जनता के सहयोग के बिना सरकार इस जंग को नहीं जीत सकती।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दवाओं की हाईडोज से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तबीयत अचानक बिगड़ गई
Next: कानपुर शेल्टर होम केस: योगी सरकार पर हमलावर हुईं मायावती, बोलीं- निष्पक्ष जांच हो…..

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 9 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 10 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.