Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कानपुर शेल्टर होम केस: योगी सरकार पर हमलावर हुईं मायावती, बोलीं- निष्पक्ष जांच हो…..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

कानपुर शेल्टर होम केस: योगी सरकार पर हमलावर हुईं मायावती, बोलीं- निष्पक्ष जांच हो…..

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (6)

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कानपुर राजकीय बालिका गृह की लड़कियों के कोरोना संक्रमित होने और कुछ के गर्भवती पाए जाने पर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है. मायावती ने एक के बाद एक तीन ट्वीट कर कहा है कि प्रदेश में महिला सम्मान तो दूर उनकी सुरक्षा के मामले में सरकार लापरवाह और गैर- जिम्मेदार बनी हुई है. मायावती ने कानपुर बालिका संरक्षण गृह मामले में सरकार को लीपापोती से बचने की निशात देते हुए कहा है कि उच्च स्तरीय जांच करवाकर दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए.

दूसरे ट्वीट में मायावती ने लिखा, इससे पहले आजमगढ़ में दलित बेटी के साथ अन्याय के मामले में जब सरकार ने सख्त कार्रवाई की थी तो यह देर आए दुरूस्त आए लगा था, किन्तु सर्वसमाज की बहन-बेटियों के साथ लगातार होने वाली अप्रिय घटनाओं से स्पष्ट है कि आजमगढ़ की कार्रवाई केवल एक अपवाद थी, सरकार की नीति का हिस्सा नहीं.”

आखरी ट्वीट में बसपा सुप्रीमो ने लिखा, “बीएसपी की मांग है कि यूपी सरकार कानपुर बालिका संरक्षण गृह के घटना की लीपापोती न करे, बल्कि इसको गंभीरता से ले व इसकी उच्च-स्तरीय निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे. साथ ही, यूपी के सभी बालिका गृह के व्यवस्था में अविलम्ब जरूरी मानवीय सुधार लाए तो बेहतर है.”

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जनता के सहयोग के बिना मोदी सरकार कोरोना की जंग को नहीं जीत सकती: नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत
Next: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एमएसएमई सम्मलेन को किया संबोधित…

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 9 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 10 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.