Skip to content

Primary Menu
  • Home
  •  यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 17,786 पहुंच गई
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

 यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 17,786 पहुंच गई

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (4)

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है, हालांकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भी तेजी से इजाफा होता जा रहा है। यूपी में ठीक होकर घर जाने वाले कोरोना मरीजों का प्रतिशत 63.31 हो गया है।

यूपी में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 17,786 पहुंच गई है। वहीं, आज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी में कोरोना का पुष्टि हुई है।

सिद्धार्थनगर में कोरोना के 10 नए मरीज मिले हैं, इनमें पुलिस लाइन में रहने वाली दो महिलाएं भी शामिल हैं। मंगलवार को 7 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 230 पहुंच गई है। कुल 59 एक्टिव केस हैं। यह जानकारी सीएमओ डॉ. सीमा राय ने दी है।

कुशीनगर में नौ नए मरीज मिले उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में मंगलवार सुबह नौ कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ एनपी गुप्ता ने की है। उन्होंने बताया कि इनमें एक महिला स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल है। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 96 हो गई है। इनमें 37 एक्टिव केस हो गए हैं।

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में मंगलवार को तीन और नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जनपद में अब तक 91 लोगों को संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 49 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब जिले में सक्रिय केस 42 हो गए हैं।

फिरोजाबाद जनपद में मंगलवार सुबह कोरोना संक्रमण के पांच नए केस सामने आए हैं। जनपद में संक्रमितों का आंकड़ा 475 पर पहुंच गया है। अब तक जिले में 21 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं 340 मरीज कोरोना के संक्रमण से ठीक होकर घर भेजे जा चुके हैं।

यूपी के मैनपुरी में दो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसके बाद जिले में अब संक्रमितों की संख्या 212 हो गई है। मैनपुरी शहर का बाजार 72 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: इस वर्ष भारत से जाने वाले यात्रियों को हज यात्रा पर सऊदी अरब नहीं भेजा जाएगा: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी
Next: नेता कहलाने के लायक नहीं हैं राहुल गांधी: CM शिवराज सिंह चौहान

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 5 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 5 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.