Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मोहम्मद हफीज और वहाब रियाज सहित पाकिस्तान के 10 क्रिकेटर हुए कोरोना पॉजिटिव
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

मोहम्मद हफीज और वहाब रियाज सहित पाकिस्तान के 10 क्रिकेटर हुए कोरोना पॉजिटिव

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
Mohammad-Hafeez-and-Wahab-R

मोहम्मद हफीज और वहाब रियाज सहित इंग्लैंड के दौरे के लिए चुने गए पाकिस्तान के सात और क्रिकेटर कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं. जिससे कुल संक्रमित खिलाड़ियों की संख्या 10 हो गई है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मंगलवार को यह खुलासा किया.

मंगलवार को पॉजिटिव पाए गए खिलाड़ियों में फखर जमां, इमरान खान, काशिफ भट्टी, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान और वहाब रियाज शामिल हैं. सोमवार को शादाब खान, हैदर अली और हारिस रऊफ पॉजिटिव पाए गए थे.

पीसीबी के सीईओ वसीम खान ने मीडिया कांफ्रेंस में कहा, ‘यह अच्छी स्थिति नहीं है और ये 10 फिट और युवा खिलाड़ी हैं… अगर ये इन खिलाड़ियों को हो सकता है, तो किसी को भी हो सकता है.’

वसीम ने कहा कि सहयोगी स्टाफ के सदस्य मालिशिया मलंग अली भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. वसीम ने बताया कि खिलाड़ी और अधिकारी अब लाहौर में एकत्रित होंगे और परीक्षण का एक और दौर 25 जून को होगा.

इसके अगले दिन संशोधित टीम घोषित की जाएगी. उन्होंने बताया कि अगले महीने होने वाली सीरीज के लिए टीम के 28 जून को रवाना होने का कार्यक्रम है.

वसीम ने कहा, ‘यह चिंता की बात है, लेकिन हमें इस समय डरना नहीं चाहिए क्योंकि अभी हमारे पास समय है.’ उन्होंने कहा कि इंग्लैंड पहुंचने के बाद खिलाड़ी और अधिकारी आराम करेंगे.

Post navigation

Previous: सांस लेने में तकलीफ के बाद मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान मुंबई के हॉस्पिटल में हुई भर्ती
Next: तारनहार बनेगी योगी सरकार 26 जून को 1 करोड़ लोगों को रोजगार देगी: यूपी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.