Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • तारनहार बनेगी योगी सरकार 26 जून को 1 करोड़ लोगों को रोजगार देगी: यूपी
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

तारनहार बनेगी योगी सरकार 26 जून को 1 करोड़ लोगों को रोजगार देगी: यूपी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आने वाली 26 जून को एक साथ 1 करोड़ लोगों को रोजगार देने की योजना बना रही है. एक करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों रोजगार दिया जाएगा. नौकरी पाने वाले लोगों में पचास प्रतिशत लोग वो होंगे, जो मनरेगा के तहत रजिस्ट्रेड हैं.

योगी सरकार इस कदम के साथ उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य होगा जो कि इतने बड़े पैमाने पर नौकरियां मुहैया कराएगा. मनरेगा के अलावा स्किल्ड वर्कर्स के रूप में तमाम उद्योगों, कंपनियों और प्रतिष्ठानों में भी बड़े पैमाने पर नौकरियां दी जाएंगी. अकेले रियलेटर कंपनी Naredco ने सरकार को एक लाख नौकरियां मुहैया कराने का वादा किया है.

बताया जा रहा है कि इस रोजगार अभियान से गोंडा, बलरामपुर, अंबेडकर नगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बांदा, बस्ती, देवरिया, फतेहपुर, गाजीपुर, गोरखपुर, हरदोई, जालौन, जौनपुर, कौशांबी, खीरी, कुशीनगर, महराजगंज, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, संतकबीर नगर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सुल्तानपुर, उन्नाव और वाराणसी जिलों को जोड़ा जाएगा.

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक की और नौकरी देने के प्लान की समीक्षा की. लॉकडाउन के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार किसी राज्य से जुड़े ऐसे किसी आयोजन में शिरकत करेंगे. वह एक करोड़ लोगों को नौकरी देंगे.

उत्तर प्रदेश सरकार के पास लाखों प्रवासी कामगार का पूरा डेटा बैंक मैपिंग के साथ तैयार है. इन कामगारों को एमएसएमई, एक्सप्रेस-वे, हाइवे, यूपीडा, मनरेगा आदि क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर रोजगार से जोड़ भी चुकी है. अब ये आंकड़ा एक करोड़ के पार पहुंचने वाला है. 26 जून के कार्यक्रम में भी एमएसएमई को लोन दिया जाएगा.

Post navigation

Previous: मोहम्मद हफीज और वहाब रियाज सहित पाकिस्तान के 10 क्रिकेटर हुए कोरोना पॉजिटिव
Next: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.