Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली के राधा स्वामी सत्संग केंद्र को सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर बनाया गया
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

दिल्ली के राधा स्वामी सत्संग केंद्र को सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर बनाया गया

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. हर रोज हजारों की संख्या में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हो रही है. इस बीच राधा स्वामी सत्संग केंद्र को अब कोविड केयर सेंटर में तब्दील किया गया है. यहां कोरोना मरीजों के लिए बेड की व्यवस्था की गई है.

देश की राजधानी दिल्ली में भाटी माइंस इलाके में राधा स्वामी सत्संग व्यास केंद्र को अब 10000 बेड में से 2000 बेड वाला सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर बनाया गया है. नए नाम और काम के साथ अब ये सत्संग केंद्र चालू है. यहां कोविड पॉजिटिव मरीजों को आइसोलेट किया जा सकेगा.

अगर कोरोना वायरस के मरीज को सांस लेने में समस्या का सामना करना पड़ता है तो यहां 10 फीसदी बेड में ऑक्सीजन की सुविधा भी उपलब्ध होगी. यहां भर्ती होने से लेकर डिस्चार्ज होने तक की प्रक्रिया इलेक्ट्रोनिक है. साथ ही रोगियों की जांच के लिए नर्स भी मौजूद रहेंगी.

फिलहाल इन 2000 बेड की जिम्मेदारी आईटीबीपी की होगी. आईटीबीपी अपने 170 डॉक्टर, विशेषज्ञों और 700 से ज्यादा नर्स और पैरामेडिक्स के साथ इनका संचालन करेगा.

वहीं यहां मौजूद अधिकांश बुनियादी चीजें जैसे बेड, मैट्रेस इत्यादि विभिन्न समाजिक संगठनों और गैर-सरकारी संगठनों के जरिए दान किए गए हैं. वहीं दिल्ली में आइसोलेशन बेड की आवश्यकता के आधार पर सुविधा को और ज्यादा बढ़ाया जाएगा.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश में विशेष सुरक्षा बल का गठन किया जाएगा: CM योगी
Next: सितंबर-अक्टूबर के ठंडे मौसम में कोरोना वायरस की दूसरी लहर आई तो लाखों लोगों की मौत हो सकती है: WHO

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 15 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 15 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 16 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.