Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मुझे उम्मीद थी मैं टॉप करूंगा इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए मैंने हर रोज 15 घंटे पढाई की: अनुराग मलिक
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

मुझे उम्मीद थी मैं टॉप करूंगा इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए मैंने हर रोज 15 घंटे पढाई की: अनुराग मलिक

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
27_06_2020-anurag_malik_topper_baghpat_20443888

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बारहवीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। वर्षों पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए सूबे के उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने प्रयागराज की बजाय इस बार लखनऊ से बारहवीं कक्षा के परिणाम घोषित किए।

लंबे वक्त से रिजल्ट का इंतजार कर रहे विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना 12वीं के नतीजे देख सकते हैं। इस साल बारहवीं में 74.63 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं।

इंटरमीडिएट में बड़ौत-बागपत के अनुराग मलिक ने टॉप किया है। उन्होंने 97 फीसदी नंबरों के साथ टॉप किया है। दूसरे स्थान प्रयागराज के प्रांजल सिंह का रहा है। उन्होंने 96 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। तीसरे स्थान उत्कर्ष शुक्ला का रहा है जिन्होंने 94.80 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। वो औरैया के रहने वाले हैं।

पिछले साल यूपी बोर्ड का रिजल्ट अप्रैल महीने में जारी किया गया था। इस साल वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से बोर्ड के परिणाम देरी से जारी हुए हैं। इस साल दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 18 फरवरी में शुरू हुई थीं और 6 मार्च तक चली थी।

कोरोना वायरस से रोकथाम के लिए लॉकडाउन की घोषणा के चलते परीक्षाओं के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन प्रक्रिया में देरी हुई थी। जिसकी वजह से इस साल रिजल्ट की घोषणा में भी देरी हुई।

बारहवीं कक्षा के टॉपर अनुराग का कहना है कि मुझे उम्मीद थी मैं टॉप करूंगा। इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए मैंने हर रोज 15 घंटे पढाई की थी।

जब तक मेरा टारगेट पूरा नहीं होता था तब तक मैं पढ़ाई करता था। माता और पिता के साथ ही स्कूल के शिक्षकों का भी मुझे पूरा सहयोग मिला। अनुराग के पिता की छोटी- सी इलेक्ट्रिक की दुकान चलाते हैं।

Post navigation

Previous: लम्बे समय बाद टीवी शो और फिल्मों की शूटिंग हुई शुरू
Next: भयावह: टिड्डी दल झज्जर जिले की सीमा पार करते हुए गुरुग्राम की सीमा में प्रवेश किया

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.