Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लम्बे समय बाद टीवी शो और फिल्मों की शूटिंग हुई शुरू
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

लम्बे समय बाद टीवी शो और फिल्मों की शूटिंग हुई शुरू

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
tv-stars-excited-as-shooting-begins-hugs-new-normal1_730X365

मुंबई में कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के बीच कलाकारों और अन्य कर्मियों के लिए तय किए गए सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए टीवी धारावाहिकों की शूटिंग शहर के विभिन्न इलाकों में फिर से शुरू हो गई है. कोरोना वायरस महामारी की वजह से मार्च में टीवी शो और फिल्मों की शूटिंग रूक गई थी. अब कैन्टेंमेंट जोन से बाहर राज्य सरकार द्वारा तय किए गए सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए शूटिंग की मंजूरी दे दी गई है.

कलर्स टीवी के शो ‘शक्ति अस्तित्व के एहसास की’, ‘छोटी सरदारनी’, ‘बैरिस्टर बाबू’, ‘शुभारंभ’, ‘नाटी पिंकी की लंबी लव स्टोरी’ और एंड टीवी के ‘एक महानायक डॉक्टर बी आर आंबेडकर’और ‘संतोषी मा सुनाए विराट कथाएं’ की शूटिंग, या तो फिल्म सिटी में या फिर मुंबई के बाहरी इलाके नैगांव में इस सप्ताह से शुरू हो गई.

‘बैरिस्टर बाबू’ की निर्माता शशि मित्तल ने कहा कि यह एक नए तरह की सामान्य स्थिति है, जो कि सामान्य नहीं है. उन्होंने कहा कि अभी सेट पर 30 सदस्य काम कर रहे हैं, जबकि कलाकार शिफ्टों में काम कर रहे हैं.

वहीं, कलाकार सभी अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सेफ्टी किट के साथ आ रहे हैं. ‘संतोषी मां…’ में संतोषी मां का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री ग्रेसी सिंह ने कहा कि वह सेट पर आकर उत्साहित हैं.

‘स्टार प्लस’ के शो ‘ ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘ कसौटी जिंदगी की’, ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ और ‘ये है चाहतें’ की भी शूटिंग शुरू हो गई है. वहीं जी टीवी के लोकप्रिय शो ‘कुंडली भाग्य’ और ‘कुमकुम भाग्य’ की शूटिंग शुरू हो गई.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: यूपी बोर्ड की बारहवीं कक्षा में बड़ौत-बागपत के अनुराग मलिक ने 97 फीसदी नंबरों के साथ टॉप किया
Next: मुझे उम्मीद थी मैं टॉप करूंगा इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए मैंने हर रोज 15 घंटे पढाई की: अनुराग मलिक

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 3 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 3 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.