Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • इंदौर पुलिस ने हनी ट्रैप केस के आरोपी लोकस्वामी अखबार के मालिक जीतू सोनी को गुजरात से गिरफ्तार किया
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

इंदौर पुलिस ने हनी ट्रैप केस के आरोपी लोकस्वामी अखबार के मालिक जीतू सोनी को गुजरात से गिरफ्तार किया

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (2)

मध्य प्रदेश के बहुचर्चित हनी ट्रैप केस मामले में इंदौर पुलिस ने गुजरात में जाकर गिरफ्तारी की है. इंदौर से प्रकाशित होने वाले एक अखबार के मालिक जीतू सोनी को क्राइम ब्रांच ने गुजरात से अरेस्ट किया है. जीतू सोनी के खिलाफ रेप, गैंग रेप, मानव तस्करी और जबरन वसूली सहित 56 केस दर्ज हैं.

मध्य प्रदेश में पिछली कमल नाथ सरकार द्वारा सोनी के खिलाफ बलात्कार, गैंगरेप, मानव तस्करी और जबरन वसूली सहित 56 मामले दर्ज किए गए थे.

इससे पहले, सांझा लोकस्वामी अखबार के मालिक जीतू सोनी के भाई, महेंद्र सोनी को पुलिस ने गुजरात के अमरेली से गिरफ्तार किया था. महेंद्र सोनी पर पूर्ववर्ती मध्य प्रदेश सरकार ने 10,000 का ईनाम रखा था.

महेंद्र सोनी को भी जीतू सोनी के साथ कई मामलों में सह आरोपी बनाया गया था. जीतू सोनी पर तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने कई कार्रवाई की थी.

राज्य में कमलनाथ सरकार ने शिवराज सिंह चौहान और उनके टॉप सलाहकारों और बीजेपी नेताओं की लड़कियों से कथित बातचीत को अखबार में छापने के बाद जीतू सोनी के खिलाफ एक्शन लिया था.

जीतू सोनी ने साथ बातचीत का ऑडियो अपने अखबार के यूट्यूब चैनल पर भी जारी कर दिया था. मध्य प्रदेश पुलिस ने उस पर एक लाख साठ हजार रुपये का इनाम घोषित किया था.

पूर्व की कांग्रेस सरकार के समय यानी 31 नवंबर 2019 को पुलिस ने पहली बार उसके होटल माय होम सहित अन्य ठिकानों पर छापा मारा था. तब जीतू सोनी फरार हो गया था. तब से पुलिस उसके तलाश में जुटी हुई थी.

दरअसल हनी ट्रैप का खुलासा करके सुर्खियों में आए अखबार मालिक जीतू सोनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई थी. इंदौर नगर निगम ने प्रेस कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में स्थित सांझा लोकस्वामी के दफ्तर को भी तोड़ने का आदेश दिया था.

जीतू सोनी सांझा लोकस्वामी अखबार के मालिक हैं. अखबार के लिए जीतू सोनी ने इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) से जमीन लीज पर ली थी, जिसकी लीज को खारिज कर दिया गया था. जीतू सोनी के कई होटलों और बंगलों को पहले ही जमींदोज किया जा चुका है.

Post navigation

Previous: कोरोना संकट: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने फाइनल ईयर के छात्रों की परीक्षा को 10 दिनों के लिए स्थगित किया
Next: गांधी परिवार ने चीन से समझौता कर अपनी तिजोरी भरने का काम किया: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.