Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मेक इन इंडिया’ योगी सरकार ने मेट्रो रेल कॉरपोरेशन में लिया बड़ा फैसला
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

मेक इन इंडिया’ योगी सरकार ने मेट्रो रेल कॉरपोरेशन में लिया बड़ा फैसला

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
2020_3image_18_25_412690371delhi-300x200

चीन को एक और झटका लगा है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने कानपुर और आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए चीन की कंपनी को अयोग्य माना है।

मेट्रो ट्रेन बनाने का ठेका बॉम्बार्डियर इंडिया कंपनी को दिया गया है। इस कंपनी के गुजरात स्थित प्लांट से आगरा और कानपुर मेट्रो ट्रेनों की सप्लाई की जाएगी, जो ‘मेक इन इंडिया’ मुहिम को मजबूती देगी।

कानपुर और आगरा दोनों ही मेट्रो परियोजनाओं में 67 ट्रेनों की सप्लाई होगी, जिनमें से प्रत्येक ट्रेन में तीन कोच होंगे।

39 ट्रेनें कानपुर और 28 ट्रेनें आगरा के लिए होंगी। एक ट्रेन की यात्री क्षमता लगभग 980 होगी यानी प्रत्येक कोच में लगभग 315-350 लोग यात्रा कर सकेंगे।

रोलिंग स्टॉक्स और सिग्नलिंग सिस्टम के लिए इंटरनेशनल बिडिंग की गई थी, जिसमें चार अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने हिस्सा लिया। बिड में शामिल चीनी कंपनी को अयोग्य घोषित कर दिया गया।

योगी सरकार ने आगरा में 2021 तक मेट्रो चलाने का वादा किया है। इसके यार्ड के लिए फतेहाबाद रोड पर जमीन चिन्हित की गई है। शहर में दो रूट पर मेट्रो चलेगी। दोनों तय किए जा चुके हैं।

कानपुर और आगरा में पहले मेट्रो ट्रेन सेट की सप्लाई के लिए 65 हफ्तों की समय-सीमा तय की गई है। यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने बताया कि कानपुर और आगरा के लिए प्रस्तावित मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम में मेट्रो की स्पीड 80 किमी./घंटा निर्धारित की गई है, जबकि मेट्रो ट्रेनों की अधिकतम क्षमता 90 किमी./घंटा होगी। ऑटोमैटिक ट्रेन कंट्रोल सिस्टम (सीएटीएस) होगा।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: चीन को दी सबसे बड़ी चुनोती: अब अमेरिकी नौसेना ने दक्षिण चीन सागर में किया अभ्यास
Next: अब ऑनलाइन होगी शिक्षा: दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘LEAD’ पोर्टल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.