Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • वर्चुअल रैली: पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर करारा तंज कसा भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

वर्चुअल रैली: पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर करारा तंज कसा भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
nadda-300x158

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पश्चिम बंगाल सरकार पर राजनीति का अपराधीकरण करने और अपने शासन में भ्रष्टाचार को नई ऊंचाई पर ले जाने का आरोप लगाया।

उन्होंने जनता से ममता बनर्जी सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की। जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मदिवस पर नड्डा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के लिए वर्चुअल रैली को संबोधित किया।

नड्डा ने कहा, एक तरफ हमारे पास श्याम प्रसाद मुखर्जी हैं, जिन्होंने अखंड भारत के लिए लड़ाई लड़ी और हमेशा अपने आदर्शों व विचारों को सबसे ऊपर रखा, वहीं दूसरी ओर बंगाल की मौजूदा तृणमूल कांग्रेस सरकार है, जिसके लिए कुछ भी करके सत्ता में बने रहना ही सब कुछ है।

बंगाल में राजनीति का अपराधीकरण नए स्तर पर पहुंच गया है। अब हम सभी कट मनी के बारे में सुनते हैं। जो भी नेता कट मनी मांगते हैं, हमें उन्हें बाहर का रास्ता दिखाना होगा।

हमें लॉक, स्टॉक और बैरल वाली सरकार को हटाकर बंगाल की गरिमा को फिर से स्थापित करना होगा। नड्डा ने कहा, मुखर्जी के कारण ही आज पंजाब और बंगाल भारत के साथ है।

नहीं तो यह बंटवारे के वक्त पाकिस्तान में चला गया होता। उन्होंने हमेशा ही नेहरू की तुष्टिकरण की राजनीति का विरोध किया, लेकिन लोकतांत्रिक आवाजों को दबाना कांग्रेस की बुरी आदत रही है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: हांगकांग में टिकटॉक एप के संचालन को रोका जाएगा: बाइटडांस
Next: नेपाल में चीनी राजदूत होउ यानिकी ने नेपाल के वरिष्ठ एनसीपी नेता झाला नाथ खनाल के साथ अपने आवास पर बैठक की

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.