Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • RBI के लिए विकास पहली प्राथमिकता- RBI गवर्नर शक्तिकांत दास
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

RBI के लिए विकास पहली प्राथमिकता- RBI गवर्नर शक्तिकांत दास

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज सातवें एसबीआई बैंकिग एंड इकोनोमिक्स कॉन्क्लेव को संबोधित किया. कोरोना महामारी को देखते हुए ये कार्यक्रम इस बार वर्चुअल आयोजित हो रहा है, जिसमें आर्थिक जगत से जुड़ी हस्तियां हिस्सा ले रही हैं. दो दिवसीय कॉन्क्लेव शुक्रवार को शुरू हुआ था और आज इसे आरबीआई गवर्नर ने संबोधित किया. कॉन्क्लेव की थीम ‘बिजनेस और अर्थव्यवस्था पर कोरोना का प्रभाव’ रखी गई है.

शक्तिकांत दास ने कहा, ”कोरोना वायरस पिछले 100 सालों में सबसे खराब स्वास्थ्य और आर्थिक संकट है जिसने उत्पादन और नौकरियों पर नेगेटिव प्रभाव डाला है. इसने दुनिया भर में मौजूदा व्यवस्था, श्रम और कैपिटल के मूवमेंट को कम किया है.” उन्होंने कहा कि ”भारतीय रिजर्व बैंक ने हमारे आर्थिक तंत्र को संरक्षित रखने, मौजूदा संकट में अर्थव्यवस्था को सहयोग देने के लिए कई कदम उठाए हैं.”

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि ”आरबीआई के लिए विकास पहली प्राथमिकता है, वित्तीय स्थिरता भी उतनी ही महत्त्वपूर्ण है. आरबीआई ने उभरते जोखिमों की पहचान करने के लिए अपने ऑफसाइट निगरानी तंत्र को मजबूत किया है.” रिजर्व बेंक गवर्नर ने कहा कि ”कोरोना वायरस महामारी से एनपीए बढ़ेगा और पूंजी का क्षरण होगा.”

दास ने कहा कि ”आरबीआई पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी बैंक के लिहाज से समाधान निकालने के लिए सभी हितधारकों से बात कर रहा है. पूंजी जुटाना, बफर तैयार करना रिण प्रवाह और वित्तीय प्रणाली की मजबूती सुनिश्चित करने के लिये काफी अहम है.” उन्होंने कहा, ”मध्यावधि के लिए आरबीआई के नीतिगत कदमों में इस बात का सावधानीपूर्वक आकलन करना होगा कि संकट क्या रूप लेता है.”

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: WHO प्रमुख का कोरोना वायरस पर बड़ा बयान
Next: सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को किया ढेर :जम्मू-कश्मीर

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.