Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को किया ढेर :जम्मू-कश्मीर
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को किया ढेर :जम्मू-कश्मीर

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

आज सुबह जम्मू-कश्मीर के नौगाम सेक्टर में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई है. ये आतंकी नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान सेना ने उनकी कोशिशों को नाकाम करते हुए उन्हें ढेर कर दिया.

रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि सैनिकों को उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधि दिखी. जिसके बाद सेना के जवानों ने मोर्चा संभालते हुए तेजी से घात लगाकर हमला किया. सेना की कार्रवाई में दो आतंकवादी मार गिराए गए. उन्होंने ये भी बताया कि मौके से दो एके-47 राइफल और युद्ध में इस्तेमाल किए जानेवाले सामान बरामद हुए हैं.

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में सिर्फ जून के महीने में ही 48 आतंकवादी ढेर किए जा चुके हैं. जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह के मुताबिक, जून में आतंकवाद-रोधी अभियानों में 48 आतंकवादी मारे गए. जम्मू के सीमावर्ती जिले पुंछ में उन्होंने इस साल के दौरान अब तक 128 आतंकवादियों के मारे जाने का दावा किया.

उन्होंने बताया कि सेना की कार्रवाई में ढेर हुए 128 आतंकवादियों में से 70 हिजबुल मुजाहिदीन के थे जबकि लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के 20-20 सदस्य रहे. बाकी अन्य आतंकवादी संगठनों के सदस्यों को मार गिराया गया है. इधर भारतीय खुफिया एंजेसी की सूचना के बाद सेना अलर्ट मोड पर है. खुफिया एजेंसियों को जानकारी मिली है कि पाकिस्तान कश्मीर में पुलवामा जैसे हमले की आतंकी साजिश बना रहा है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: RBI के लिए विकास पहली प्राथमिकता- RBI गवर्नर शक्तिकांत दास
Next: प्रियंका गांधी ने विकास दुबे एनकाउंटर में न्यायिक जांच की मांग की :कानपुर कांड

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.