Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में तैनात PAC के 2 जवान हुए कोरोना संक्रमित
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में तैनात PAC के 2 जवान हुए कोरोना संक्रमित

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में तैनात दो सुरक्षाकर्मियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.

अब स्वास्थ्य विभाग पूरे मुख्यमंत्री आवास को सेनेटाइज करने में जुटा है. संक्रमित दोनों जवान पीएसी के हैं, जिनकी ड्यूटी आउटर सर्कल में लगती है. ये जवान मुख्यमंत्री आवास के बाहर ड्यूटी पर तैनात थे.

गौरतलब है कि इससे पहले यूपी सरकार के 5 मंत्री और उनके परिवार वाले भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. दूसरी तरफ, राजधानी लखनऊ में तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. बुधवार को 197 नए मरीज मिले, जबकि डफरिन हॉस्पिटल में तैनात एक वरिष्‍ठ डॉक्टर की संक्रमण से मौत हो गई.

बुधवार को उत्तर प्रदेश में कोरोना के पिछले 24 घंटे में कुल 1685 केस मिले. इनमें लोकभवन स्थित मुख्यमंत्री के मीडिया सेल के दो कर्मचारी भी शामिल हैं. इसके अलावा पूर्व वित्त मंत्री और एक विधायक भी शामिल हैं.

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 41383 हो गई है. अब तक उत्तर प्रदेश में कुल 1012 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है. उत्तर प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या 14628 है. उत्तर प्रदेश में अब तक 25743 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं.

प्रदेश में लगातार तीसरे दिन 1600 से अधिक मामले

प्रदेश में लगतार कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं. पिछले तीन दिनों में 1600 से ज्यादा केस रिपोर्ट हुए हैं. सोमवार को 1664, मंगलवार को 1656 और बुधवार को 1685 नए मामले रिपोर्ट किए गए.

लगातार नए मामलों के सामने आने की वजह से स्वास्थ्य विभाग के माथे पर भी चिंता की लकीरें साफ़ देखने को मिल रही हैं. दरअसल, अगर इसी रफ़्तार से मरीज रहे तो बेड की समस्या के साथ मेडिकल स्टाफ और डॉक्टरों की उपलब्‍धता भी एक बड़ी समस्या होगी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: योगी आदित्यनाथ : 6 IAS अफ़सरों के हुए तबादले देखें लिस्ट
Next: भागलपुर में दवा लेने गए कोरोना संक्रमित मरीज ने दुकान पर ही तोड़ा दम

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 18 hours ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 3 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.