Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भागलपुर में दवा लेने गए कोरोना संक्रमित मरीज ने दुकान पर ही तोड़ा दम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

भागलपुर में दवा लेने गए कोरोना संक्रमित मरीज ने दुकान पर ही तोड़ा दम

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (1)

बिहार में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और अब हालात ऐसे हो गये हैं कि किसी की राह चलते सड़क पर भी मौत हो जा रही है. दिल को दहला देने वाली एक ऐसी ही तस्वीर बिहार के भागलपुर से सामने आई है.

यहां इन्‍हेलर लेने पहुंचे कोरोना के मरीज ने दुकान की चौखट पर दम तोड़ दिया. घटना दवाई पट्टी इलाके की है, जहां प्रसिद्ध दवा दुकान आत्माराम मेडिकल हॉल में मरीज इन्‍हेलर लेने पहुंचा था. शख्‍स सांस की बीमारी से भी पीड़ि‍त था. मौत के बाद हुई जांच में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे.

दुकान में पहले से थी काफी भीड़

दुकान में काफी भीड़ थी इस कारण संक्रमित शख्‍स खड़ा था और अचानक काउंटर के आगे गिर गया और उसकी मौत हो गयी. मौत के बाद 4 घंटे तक उनका शव दुकान के आगे ही पड़ा रहा, लेकिन कोई उठाने के लिए सामने नहीं आया.

बाद में स्थानीय पार्षद एवं डिप्टी मेयर राजेश वर्मा ने दो मजदूरों को पीपीई किट पहनाकर शव को उठवाया. घटना ने मानवीय संवेदना को झकझोर कर रख दिय है तो स्वास्थ्य व्यवस्था और जिला प्रशासन पर सवाल भी खड़े कर दिए हैं.

दवा दुकानदार कृष्ण कुमार ने मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग से लेकर जिला प्रशासन के आला अफसरों तक को फोन किया, लेकिन कोई सुध नहीं ली गई. कोरोना एंबुलेंस आई लेकिन अपना केस न बताकर मौके से चली गई.

कोतवाली थाना पुलिस सहित पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन शव उठाने की दिशा में किसी तरह की कवायद नहीं हुई. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई लेकिन किसी ने कोरोना संक्रमण के डर से उसे हाथ नहीं लगाया.

शहर के डिप्टी मेयर ने ही पहल करते हुए शव को दुकान से हटवाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां शव का कोविड 19 का सैंपल लेने के बाद पोस्टमार्टम किया गया. टेस्ट के दौरान मृतक का कोरोना टेस्ट सैंपल पॉजिटिव पाया गया. मरने वाले की पहचान 47 साल के मो. तनवीर के रूप में कई गयी जो शाहकुंड के खैरा गांव का रहने वाला था और 18 मई को ही दिल्ली से आया था.

विधायक ने उठाए सवाल

इस मामले में डिप्टी मेयर ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की व्यवस्था को आड़े हाथों लिया और इसे अमानवीय करार दिया. वहीं, नगर विधायक अजित शर्मा ने सूबे की सरकार को जमकर कोसते हुए कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट हो चुकी है. उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के साथ केंद्रीय परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे पर भी निशाना साधा है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में तैनात PAC के 2 जवान हुए कोरोना संक्रमित
Next: मध्य प्रदेश :लालजी टंडन की तबीयत नाजुक आये वेंटिलेटर सपोर्ट पर

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.