Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
21_09_2018-mutbherkashmir_18451743

जम्मू-कश्मीर में शोपियां जिले के अमशीपोरा इलाके में शनिवार सुबह से ही सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है.

इस मुठभेड़ में अबतक तीन आतंकियों को मार गिराया जा चुका है. बाकी आतंकियों के खिलाफ भी ऑपरेशन जारी है.

एक अधिकारी ने बताया, दक्षिण कश्मीर में शोपियां के अमशीपोरा में आतंकवादियों की मौजदूगी की सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने उस इलाके को घेर लिया और वहां तलाश अभियान शुरू किया.

इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिसके बाद बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. आतंकवादियों की पहचान अभी नहीं

हो पाई और यह पता लगाया जाना भी बाकी है कि उनका संबंध किस आतंकवादी समूह से था.

इससे पहले शुक्रवार रात पुंछ जिले में एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से रात भर की गई गोलीबारी में तीन नागरिकों की मौत हो गई. पुलिस अधिकारी ने बताया

पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के खारी करमारा क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना द्वारा चलाए गए गोले की चपेट में आने से पिता, मां और बेटे सहित एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई.

शुक्रवार की शाम करीब 7.20 बजे पाकिस्तान सेना ने नियंत्रण रेखा के साथ-साथ गुलपुर क्षेत्र में अकारण संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के साथ गोले दागे थे.

पाकिस्तान ने खारी करमारा क्षेत्र में भी भारी मात्रा में गोलाबारी की. इस संघर्ष विराम उल्लंघन का भारतीय सेना करारा जवाब दिया

बता दें, पाकिस्तान ने इस साल जनवरी से जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 2400 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बड़ी खबर : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह LoC का करेंगे दौरा आज
Next: राजस्थान संकट पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.