Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • राजस्थान संकट पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

राजस्थान संकट पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

राजस्थान में कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त से जुड़े कथित ऑडियो टेप की बीजेपी ने सीबीआई जांच की मांग की है. साथ ही बीजेपी ने कांग्रेस पर कई सवाल भी उठाए हैं. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने पूछा, क्या आधिकारिक रूप से फोन टैपिंग की गई?

क्या टैपिंग संवेदनशील और कानूनी विषय नहीं है? क्या कांग्रेस ने राजस्थान में अपनी सरकार बचाने के लिए गैर संवैधानिक तरीकों का इस्तेमाल किया? क्या फोन टैपिंग के स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) का पालन किया गया?

क्या राजस्थान में कानून को ताक पर रखकर सरकार चलाई जा रही है? बीजेपी ने ये सवाल सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अशोक गहलोत से किए.

बीजेपी ने राजस्थान में ऑडियो टेप मामले की सीबीआई जांच की मांग की है. संबित पात्रा ने कहा, ‘राजस्थान में कांग्रेस​ पार्टी का जो ड्रामा चल रहा है ये षड्यंत्र, झूठ-फरेब और

किस तरह से कानून को ताक पर रख कर काम किया जाता है इन सबका मिश्रण है. हम इस मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हैं.’

राजस्थान में कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त से जुड़े कथित ऑडियो से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का नाम जोड़ने पर बीजेपी ने जयपुर के अशोक नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

बीजेपी प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा, महेश जोशी, लोकेश शर्मा आदि के खिलाफ साजिश कर बीजेपी नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

बीजेपी प्रवक्ता भारद्वाज ने शिकायत में कहा है कि पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेता, महेश जोशी, रणदीप सुरजेवाल आदि बीजेपी की छवि खराब करने के लिए झूठे बयान दे रहे.

बीजेपी की छवि खराब करने के लिए अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री निवास से साजिश रहते हुए एक फेक ऑडियो तैयार किया गया, जिसमें बीजेपी के प्रतिष्ठित नेताओं की आवाज होना बताते हुए झूठा फोन वार्तालाप जारी किया गया.

कांग्रेसी विधायकों को करोड़ों रुपये देकर खरीदने का दावा किया गया है. यह फर्जीवाड़ा, मुख्यमंत्री के कथित ओएसडी लोकेश शर्मा नामक व्यक्ति ने किया है. झूठे ऑडियो टेप से बीजेपी नेता गजेंद्र सिंह शेखावत

और अन्य व्यक्तियों की प्रतिष्ठा को निशाना बनाने की कोशिश की गई है. इन तीन ऑडियो को लोकेश शर्मा ने 16 जुलाई की रात मीडिया को वाट्सअप किया था.

Post navigation

Previous: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
Next: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशान कहा बिहार में सबसे कम हो रहे हैं टेस्ट

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.