Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • फीस न देने पर ऑनलाइन क्लास से हटाए गए बच्चे,फीस की मांग के खिलाफ आगरा में सड़कों पर उतरे अभिभावक
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

फीस न देने पर ऑनलाइन क्लास से हटाए गए बच्चे,फीस की मांग के खिलाफ आगरा में सड़कों पर उतरे अभिभावक

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
images

कोरोना संकट के दौर में बच्चों की स्कूल फीस भरने के लिए आगरा के अभिभावक सड़कों पर उतर आये और जगह-जगह घूम कर भीख मांगने लगे.

स्कूलों की ओर से मांगी जा रही फीस के विरोध में अभिभावकों की संस्था ‘पापा’ ने ये कदम उठाया. इस दौरान उन्हें जो रकम मिली, उसे वो जिले के डीएम तक पहुंचाएंगे.

अभिभावकों ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण स्कूल बंद हैं लेकिन फिर भी उन्हें फीस के लिए फोन किया जा रहा है और ऐसे में लोगों के पास भीख मांगना ही एकमात्र काम रह गया है.

कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के बाद से ही देशभर में स्कूल बंद हैं और यही हाल ताजनगरी आगरा का भी है. हालांकि स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई जारी है.

इस बीच स्कूलों की ओर से अभिभावकों को फीस के लिए फोन किया जा रहा है. इसके साथ ही, कुछ स्कूलों में फीस न मिलने के कारण बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई के ग्रुप से भी अलग कर दिया गया है.

ऐसे में आगरा के अभिभावकों की संस्था ‘पापा’ लगातार लॉकडाउन के दौरान की फीस माफी, कोरोना काल में स्कूल बंद रखने या ऑनलाइन पढ़ाई की फीस आधी करने की मांग उठा रही है.

इस संगठन ने आरोप लगाया है कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी के चलते स्कूल संचालक मनमानी कर रहे हैं.

इसके विरोध में संगठन से जुड़े अभिभावकों ने अलग-अलग समूहों में आगरा की एमजी रोड के सूरसदन चौराहे, हरि पर्वत, सेंट जोन्स और राजामंडी चौराहे पर आम लोगों से भीख मांगी.

अभिभावकों ने कहा कि इस तरह जो भी पैसा वो जुटाएंगे उसे जिलाधिकारी के पास सौंपेंगे ताकि स्कूलों को फीस पहुंचा दी जाए. अभिभावकों ने साथ ही चिंता भी जताई कि ऑनलाइन पढ़ाई से बच्चों की आंखें भी खराब हो रही हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशान कहा बिहार में सबसे कम हो रहे हैं टेस्ट
Next: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर की आधारशिला रखने के लिए प्रधानमंत्री को किया आमंत्रित

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.