Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशान कहा बिहार में सबसे कम हो रहे हैं टेस्ट
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशान कहा बिहार में सबसे कम हो रहे हैं टेस्ट

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

पूरा देश इन दिनों कोरोना महामारी से लड़ रहा है. हर दिन के साथ मामले बढ़ते जा रहे हैं. इसी बीच बिहार में लगातार बढ़ रहे संक्रमष को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर निशान साधा है.

तेजस्वी ने कहा कि बिहार में COVID19 का परीक्षण देश में सबसे कम है. स्थिति खराब है. राज्य सरकार आंकड़ों में भी हेरफेर कर रही है. केंद्र बिहार में स्थिति की समीक्षा के लिए 3 सदस्यीय टीम भेज रहा है क्योंकि मामले बढ़ रहे हैं

कोरोना वायरस की स्थिति का जायजा लेने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय में ज्वाइंट सेक्रेटरी लव अग्रवाल के नेतृत्व में एक टीम बिहार जाएगी.

बिहार में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं और इसको लेकर राज्य के शहरी इलाकों में 31 जुलाई तक लॉकडाउन लगाया गया है.

बिहार में अब तक कोरोना वायरस के 23 हजार 589 मामले सामने आ चुके हैं. इसमें 8767 एक्टिव केस हैं. राज्य सरकार की तरफ से शुक्रवार शाम चार बजे तक दिए गए आंकड़ों के मुताबिक,

पिछले 24 घंटे में राज्य में 10273 सैंपल की जांच की गई है. इसके साथ ही ये जानकारी दी गई कि राज्य में अबतक कुल 14621 मरीज ठीक हुए हैं.राज्य में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 64.36 फीसदी है.

वहीं अब तक यहां कुल 3 लाख 57 हजार 730 सैंपल की जांच की गई है. बिहार के 38 जिलों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं.

इस वायरस से अब तक 201 लोगों की मौत हुई है. वहीं इलाज के बाद 14621 मरीजों को अस्पतालों से डिस्चार्ज किया जा चुका है.

इस वायरस की वजह से सबसे अधिक 28 मौत पटना में ही हुई है. इसके बाद भागलपुर जिले का नंबर आता है जहां अब तक 16 लोगों की जान जा चुकी है.

भागलपुर में कोरोना वायरस के अब तक 1455 मामले सामने आ चुके हैं. यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 618 है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राजस्थान संकट पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Next: फीस न देने पर ऑनलाइन क्लास से हटाए गए बच्चे,फीस की मांग के खिलाफ आगरा में सड़कों पर उतरे अभिभावक

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 1 hour ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 1 hour ago 0
| ReviewNews by AF themes.