Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद राज्यसभा सांसद डॉ. मीणा ने खुद को 14 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद राज्यसभा सांसद डॉ. मीणा ने खुद को 14 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

राजस्थान से बीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा भी कोरोना की चपेट में आ गये हैं. उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. डॉ. मीणा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है.

अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि कई दिनों से तबीयत खराब थी. इस पर उनकी और स्टाफ की जांच कराई गई थी. जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. डॉ. मीणा जयपुर में सीतापुरा स्थित महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती हैं.

डॉ. मीणा ने अपने ट्वीट में यह भी अपील की है कि बीते 10 दिन में जो भी उनके संपर्क में आए हैं वे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद राज्यसभा सांसद डॉ. मीणा ने खुद को 14 दिन के लिए क्‍वारंटाइन कर लिया है. सांसद मीणा अपने समर्थकों से नहीं मिल रहे हैं.

उन्होंने ने गत 10 दिनों के दौरान उनके संपर्क में आए लोगों से भी खुद को 14 दिन तक क्‍वारंटाइन करने का आग्रह किया है ताकि कोरोना का संक्रमण न फैल सके.

सांसद करोड़ीलाल गत दिनों दौसा जिले के प्रवास पर थे. इस दौरान मीणा हाईकोर्ट में भी रहे थे. माना जा रहा है कि अपने समर्थकों से मिलने जुलने के कारण ही डॉ. किरोड़ीलाल कोरोना की चपेट में आये हैं.

जैसे ही सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना आई सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों ने दुआएं मांगनी शुरू कर दी. सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में कई तरह की पोस्ट वायरल हो रही है.

इनमें सांसद मीणा के स्वास्थ्य की कामना करने के लिए देवी देवताओं से मन्नतें मांगी जा रही है. उल्लेखनीय है कि डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा सामाजिक सरोकारों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं. इस दौरान बड़ी संख्या में उनके आसपास समर्थक भी रहते हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सीएम अरविन्द केजरीवाल :दिल्ली में 1 लाख के पार हुए कोरोना संक्रमित,प्लाज्मा मुफ्त दे रही सरकार
Next: उमा भारती ने किया ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर बड़ा खुलासा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.