Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मुंबई में आज तेज बारिश होने की संभावना : मौसम विभाग
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

मुंबई में आज तेज बारिश होने की संभावना : मौसम विभाग

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

देश की आर्थिक राजधानी माने जाने वाली मुंबई में आज तेज बारिश होने की संभावना है. मध्य और पश्चिमी मुंबई के कई इलाकों में बारिश शुरू भी हो गई है. दादर, अंधेरी, सायन, कुर्ला, हिंदमाता, सायन में इस वक्त तेज बारिश हो रही है.

यहां घुटनों तक पानी भर गया है. ये मुंबई के निचले इलाके हैं, जहां बारिश हर बार कहर बरपाती है. मुंबई में सबसे पहले पानी भरने का सिलसिला इन्हीं निचले इलाकों से शुरू होता है.

राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में भी आज हल्की बारिश होने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आज छिटपुट स्थानों पर बारिश जारी रहेगी.

इसके बाद मंगलवार और बुधवार को दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर-पश्चिम भारत में व्यापक स्तर पर बारिश होने की संभावना है.

कोंकण गोवा और तटीय कर्नाटक में मॉनसून की व्यापक सक्रियता के चलते देश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण राजस्थान

दक्षिणी मध्य प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में सामान्य मॉनसून से हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और केरल में हल्की बारिश के बीच एक-दो स्थानों पर मध्यम बौछारें गिर सकती हैं.

उत्तर प्रदेश, उत्तरी हरियाणा, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं.

वहीं, असम में बाढ़ के हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं. यहां 23 जिलों के 25 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं और पांच और लोगों की मौत बाढ़ के कारण हो गई है.

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अपनी बाढ़ संबंधी नियमित रिपोर्ट में बताया कि बारपेटा तथा कोकराझार जिलों में दो -दो व्यक्तियों की मौत हुई तथा मोरीगांव जिले में एक व्यक्ति की मौत हुई.

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में रविवार को 110 नए कोरोना संक्रमित आये सामने
Next: सीएम उद्धव ठाकरे ने अपने जन्म दिन पर सभी से प्लाज्मा डोनेट करने की अपील की

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.