Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में कोरोना हुआ 20 लाख पार 62 हजार 538 नए मामले आए सामने
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

देश में कोरोना हुआ 20 लाख पार 62 हजार 538 नए मामले आए सामने

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
m10c064_coronavirus-india-afp_625x300_27_April_20

देश में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप अब दिन पर दिन तेजी से बढ़ रहा है. देश में अब कोरोना वायरस के मामले बीस लाख के पार पहुंच गए हैं.

पिछले 24 घंटों में देश में 886 लोगों की मौत हुई है. जबकि 62 हजार 538 नए मामले सामने आए हैं, जो अभी तक एक दिन में सबसे ज्यादा मामले हैं. देश में कोरोना से ठीक होने वालों का रिकवरी रेट 67.61% है.

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल बीस लाख 27 हजार 75 मामले सामने आ चुके हैं.

इन मामलों में एक्टिव मरीजों की संख्या 6 लाख 7 हजार 384 है. वहीं, 13 लाख 78 हजार 105 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं. जबकि 41 हजार 585 लोग अबतक अपनी जान गवां चुके हैं.

मंत्रालय ने कहा कि मृत्यु दर गिरकर 2.07 फीसदी पर आ गई है. यह लगातार आठवां ऐसा दिन है जब संक्रमण के 50,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं.

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, पांच अगस्त तक 2,21,49,351 नमूनों की जांच हुई जिनमें से 6,64,949 नमूनों की जांच पांच अगस्त को की गई.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि मृतकों में से 70 फीसदी दूसरे बीमारियों से भी ग्रस्त थे. मंत्रालय ने कहा हमारे आंकड़ों का मिलान भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के आंकड़ों से किया जा रहा है. राज्यवार आंकड़े आगे पुष्टि और मिलान का विषय है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी लगा दिया टिकटॉक पर बैन
Next: 9 अगस्त को PM मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लांच करेंगे ये बेहतरीन स्कीम, पढ़े पूरी खबर

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.