Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बीजेपी नेता संजय खोखर की हत्या पर सीएम योगी ने जताया दुःख
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

बीजेपी नेता संजय खोखर की हत्या पर सीएम योगी ने जताया दुःख

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
1600x960_300224-baghpat-bjp-leader-murder

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में मंगलवार सुबह मॉर्निंग वाक पर निकले बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या कर दी.

बताया जा रहा है कि इस वारदात को तीन अज्ञात बदमाशों ने अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए. संजय खोखर तीन गोलियां मारी गईं,

जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई वारदात छपरौली थाना क्षेत्र में आज सुबह तड़के हुई. हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे.

बीजेपी नेता की हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. साथ ही बीजेपी कार्यकर्ताओं में भी पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है.

हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की धर-पकड़ के लिए टीमों का गठन कर दिया है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा.

दूसरी तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया.

साथ ही पुलिस को मामले के खुलासे के लिए 24 घंटे का वक्त दिया. मुख्यमंत्री ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

मृतक बीजेपी नेता ककोर कला गांव के जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक थे. मंगलवार सुबह अपने घर से तिलवाड़ा मार्ग पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक के खेत के पास उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मौसम विभाग : अगले 2 दिनों तक इन जिलों में बारिश की संभावना
Next: बस्ती जेल के 191 कैदी मिले कोरोना संक्रमित मचा हड़कंप

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 12 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 13 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.