Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बस्ती जेल के 191 कैदी मिले कोरोना संक्रमित मचा हड़कंप
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

बस्ती जेल के 191 कैदी मिले कोरोना संक्रमित मचा हड़कंप

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
unnamed

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिला जेल को भी कोरोना ने अपनी जद में ले लिया है. जिला जेल में निरिद्ध 191 कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.

इसकी पुष्टि जिलाधिकारी रमेश चंद्र ने की. जिलाधिकारी के मुताबिक बस्ती जिला कारागार में निरुद्ध तकरीबन 1250 बंदियाें में से 191 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गई है.

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कारागार में निरुद्ध बंदियों की ट्रू नेट मशीन से जांच की, जिसमें सर्वाधिक 191 बंदी पाजिटिव पाए गए. जिला कारागार में वर्तमान समय में तकरीबन 1250 बंदी निरुद्ध हैं. अब लगभग सभी बंदियों की जांच पूरी हो चुकी है.

बैरक संख्या पांच और आठ में निरुद्ध रहे बंदियाें में से 191 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. कोरोना संक्रमित इन सभी बंदियों को नए बैरक 9ए व 9बी में शिफ्ट करा दिया गया ताकि वे अन्य कैदियों के संपर्क में न आ सकें.

इनकी निगरानी में तैनात जेल स्टाफ को पीपीई किट मुहैया करा दिया गया है. कोरोना संक्रमित बंदियाें के लिए अलग से मेडिकल टीम स्पेशल बैरक 9ए व 9बी में तैनात कर दी गई है. कमिश्नर, एसपी, सीडीओ ने जेल का निरीक्षण किया. साथ ही जरूरी निर्देश दिए.

गौरतलब है कि बस्ती जेल में क्षमता से ज्यादा कैदी बंद हैं. जिला कारागार की क्षमता लगभग 480 कैदियों की है. वर्तमान में यहां बस्ती व संतकबीरनगर जिलों के करीब 12 सौ से अधिक बंदी निरूद्ध हैं.

इनमें बस्ती के साढ़े सात सौ व संतकबीरनगर के लगभग 450 कैदी हैं. जिसकी वजह से कोरोनावायरस ने जेल में इतने कैदियों को अपने चपेट में ले लिया.

जनपद में अबतक 1183 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, जिनमे से 34 लोगों की मौत हुई है. 800 लोग कोरोना से जंग जीत कर घर गए जबकि जिले में अब 349 कोरोना के एक्टिव केस मौजूद है.

Post navigation

Previous: बीजेपी नेता संजय खोखर की हत्या पर सीएम योगी ने जताया दुःख
Next: अमेरिका : स्टूडेंट सुदीक्षा भाटी की सड़क हादसे में हुई मौत

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.