Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मौसम विभाग : अगले 2 दिनों तक इन जिलों में बारिश की संभावना
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

मौसम विभाग : अगले 2 दिनों तक इन जिलों में बारिश की संभावना

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक भारी बारिश हो सकती है. इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. जिन जिलों में भारी बारिश को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है

उनमें पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी यूपी तक के जिले शामिल हैं मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तरी-पूर्वी मध्य प्रदेश और इसके आसपास में एक लो प्रेशर एरिया बना हुआ है.

इसकी वजह से यूपी में 11 अगस्त को अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम और कुछ जिलों में मध्यम से भारी बरसात होने की संभावना है.

11 अगस्त की सुबह से लेकर 12 अगस्त की सुबह तक जिन जिलों में भारी बरसात होने की संभावना है, उनमें रायबरेली, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सुल्तानपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, महोबा, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, जालौन और औरैया का नाम शामिल है.

इसके अलावा 12 अगस्त को जिन जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, उनमें फतेहपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, अयोध्या, सुलतानपुर, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, आजमगढ़, उन्नाव, लखनऊ, कन्नौज, हरदोई, फर्रूखाबाद, शाहजहांपुर,

लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बदायूं, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद और आगरा जिला है. बाकी जिलों के लिए तो बहुत परेशानी की बात नहीं है.

मूसलाधार बारिश से बाढ़ग्रस्‍त इलाकों की स्थितियां और खराब हो सकती हैं. बता दें कि पूर्वांचल और तराई के 19 जिले बाढ़ की मार झेल रहे हैं.

ऐसे में और ज्यादा बारिश होने की सूरत में इन जिलों में हालत और खस्ता हो सकती है. मध्य प्रदेश में बने कम दबाव के क्षेत्र के असर के चलते 11 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है.

हालांकि, मौसम विभाग ने सोमवार को ये अनुमान जारी किया है. इसमें समय बीतने के साथ बदलाव भी संभव है. दूसरी ओर सोमवार को प्रदेश के एक्का- दुक्का जिलों में ही बारिश दर्ज की गयी.

आगरा में सबसे ज्यादा 46.4 मिमी बारिश दर्ज की गयी. शाहजहांपुर, रायबरेली और वाराणसी में 3 मिमी से कम बारिश दर्ज की गयी. बाकी जिले सूखे ही रहे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश के आगरा में हुआ कोरोना विस्फोट मरीजों की संख्या 2100 के पार
Next: बीजेपी नेता संजय खोखर की हत्या पर सीएम योगी ने जताया दुःख

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 5 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 5 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.