Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • राजस्थान : सचिन पायलट ने राहुल गांधी से की मुलाकात
  • देश
  • मुख्य समाचार

राजस्थान : सचिन पायलट ने राहुल गांधी से की मुलाकात

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (3)

राजस्थान में करीब एक महीने से चल रहा सियासी संग्राम अब थम गया है. अशोक गहलोत के ​नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार से नाराज सचिन पायलट अब मान गए हैं.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महसचवि प्रियंका गांधी से मुलाकात और चर्चा के बाद सचिन पायलट की घर वापसी हो गई है.

इसके साथ ही राजस्थान की कांग्रेस सरकार के गिरने का संकट भी फिलहाल टल गया है. घर वापसी के बाद सचिन पायलट ने कुछ फोटो ट्विटर पर शेयर करने के साथ ही एक संदेश भी लिखा है. उन्‍होंने सोनिया और राहुल गांधी को धन्‍यवाद दिया है.

सचिन पायलट ट्वीट किया मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कांग्रेस के नेताओं को धन्यवाद देता हूं. उन्होंने हमारी शिकायतों पर ध्यान दिया और उसपर चर्चा की.

Image

मैं अपने विश्वास में दृढ़ हूं और एक बेहतर भारत के लिए काम करता रहूंगा, ताकि राजस्थान के लोगों से किए गए वादों को पूरा किया जा सके और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की जा सके.

बता दें कि राजस्थान सरकार में उपमुख्यमंत्री व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए सचिन पायलट की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से नहीं जमी. इसके चलते ही उन्होंने 20 से ज्यादा विधायकों के साथ बागी तेवर अपना लिया था.

उनकी बगावत के कारण ही सरकार से उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस पीसीसी चीफ के पद से उन्हें बर्खाश्त कर दिया गया था. इसके बाद से राज्य सरकार पर संकट मंडराने लगा था.

Image

फिलहाल पार्टी नेतृत्व ने मामले को सुलझा लिया है. सचिन पायलट के मानने से गहलोत सरकार पर छाया संकट टल गया है. इसके साथ ही सोनिया गांधी ने पायलट और अन्‍य विधायकों की ओर से उठाए गए मुद्दों पर विचार करने के लिए कमेटी का भी गठन किया है, ताकि समस्‍या का समाधान किया जा सके.

Post navigation

Previous: खूबसूरत एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज ने आज अपना 35 वा जन्मदिन मनाया
Next: बड़ी खबर: शिवराज ने 20-50 की तैयारी की शुरू खराब परफॉर्मेंस सरकारी कर्मचारी होंगे बाहर

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.