Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • खूबसूरत एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज ने आज अपना 35 वा जन्मदिन मनाया
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

खूबसूरत एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज ने आज अपना 35 वा जन्मदिन मनाया

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक जैकलीन फर्नांडीज का आज जन्मदिन है. वह 35 साल की हो गई हैं. 11 अगस्त 1985 में उनका जन्म बहरीन में हुआ.

इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें.जैकलीन फर्नांडीज श्रीलंका की एक्ट्रेस, मॉडल रही हैं.

साल 2006 में उन्होंने 2006 मिस यूनिवर्स श्रीलंका पीजेंट का खिताब अपने नाम किया था.जैकलीन एक मल्टी-एथनीक परिवार से आती हैं.

उनका जन्म बहरीन में हुआ. उनके पापा एलरॉय श्रीलंका के जबकि उनकी मां किम मलेशियाई मूल की हैं.जैकलीन के पिता 1980 के दशक में तमिल और सिंहली विवाद के चलते बहरीन चले गए थे और अचानक से उनकी मां से मिले, जोकि एयरहोस्टेस थी.

जैकलीन बहरीन में पली-बढ़ीं और शुरुआती एजुकेशन वहीं थी. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में सिडनी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएनशन किया.

फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले उन्होंने बतौर टीवी रिपोर्टर काम किया.जैकलीन का कई सारी भाषाओं पर अच्छी पकड़ है. उन्होंने बर्लटिज स्कूल ऑफ लैंग्वेज में क्लासें भी ली जहां उन्होंने स्पेनिश, फ्रेंच और अरेबिक सीखी.

जैकलीन फूडी हैं और उन्हें खाना बनाने का काफी शौक है. उन्हें फ्रेंच फूड काफी पसंद हैं लेकिन श्रीलंका से संबंध होने की वजह से उनकी डाइट में मछली एक अहम हिस्सा होता है.

जैकलीन ने जापानी शेफ दर्शन के साथ मिलकर श्रीलंका में अपना एक रेस्टोरेंट खोला है और उनका नाम ‘कामसूत्रा’ है. इस रेस्टोरेंट में उनकी दादी की रेसिपी बुक से खाना बनाए जाते हैं.

जैकलीन का पहला बॉयफ्रेंड बहरीन के प्रिंस बिन राशिद अल खलिफा थे. जैकलीन से ब्रेकअप के बाद प्रिंस ने एक एल्बम रिलीज किया जिसका नाम ‘जैकी’ रखा था.

जैकलीन सलमान खान की काफी अच्छी दोस्त हैं. एक बार कहा गया था कि सलमान खान ने जैकलीन को बांद्रा में 3बीएचके अपार्टमेंट प्रोत्साहन टोकन के रूप में दिया था. हालांकि एक्ट्रेस ने इससे इनकार किया.

Post navigation

Previous: अमेरिका : स्टूडेंट सुदीक्षा भाटी की सड़क हादसे में हुई मौत
Next: राजस्थान : सचिन पायलट ने राहुल गांधी से की मुलाकात

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.