Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री मोदी व उनके द्वारा उठाए गए कदमों पर भरोसा जताते हुए राहुल गांधी पर झूठी खबरें फैलाने का लगाया आरोप
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री मोदी व उनके द्वारा उठाए गए कदमों पर भरोसा जताते हुए राहुल गांधी पर झूठी खबरें फैलाने का लगाया आरोप

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
17_08_2020-jp_nadda_and_rahul_gandhi_20636406_21297532

बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को प्रिंस ऑफ इन्कॉम्पिटेंस करार देते हुए उन्हें आड़े हाथों लिया और उन पर झूठी खबरें फैलाने का आरोप लगाया.

राहुल गांधी ने पीएम-केयर्स फंड को लेकर छपी एक खबर को शेयर करते हुए ट्वीट किया था पीएमकेयर्स फॉर राइट टू इम्प्रोबिटी यानी प्रधानमंत्री बेईमानों के अधिकारों की चिंता करते हैं.

जेपी नड्डा ने पलटवार करते हुए बयान जारी किया और आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने पीएम-केयर्स से संबंधित एक भ्रामक खबर फैलाई जनता को गुमराह करने की नापाक कोशिश की. राहुल गांधी पर मनगढ़ंत और झूठी ख़बरें फैलाने का आरोप लगाते हुए नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी का करियर केवल और केवल फेक न्यूज पर आधारित है.

उन्होंने कहा ऐसा तब होता है जब प्रिंस ऑफ इन्कॉम्पिटेंस बिना पढ़े कोई लेख साझा करते हैं. यह आरटीआई दूसरी आरटीआई के विवरणों की जानकारी प्राप्त करने के लिए दायर की गई थी और आपने दुर्भावनापूर्ण तरीके से इसे पारदर्शिता पर हमला बता दिया नड्डा ने कहा कि यह पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष की मानसिकता को दिखाता है.

प्रोफ़ाइल फ़ोटो, एक नए टैब में Twitter पर प्रोफ़ाइल पेज खोलता है

Jagat Prakash Nadda
@JPNadda
The entire nation has full faith on the PM and his initiatives. This faith was yet again visible with the massive support for PM CARES. Being the loser you are, you can only crib and spread fake news while the entire nation has joined hands in the fight against COVID-19.

उन्होंने कहा यह स्वाभाविक भी है क्योंकि आपका करियर पूरी तरह केवल और केवल फर्जी खबरें फैलाने पर ही आधारित है. राहुल गांधी ने आज पीएम-केयर्स से संबंधित एक भ्रामक खबर फैलाकर जनता को गुमराह करने की नापाक कोशिश की.

नड्डा ने राहुल गांधी के साथ कांग्रेस और इसकी अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी लपेटे में लिया और कहा कि परिवार की संदिग्ध विरासत में गैरकानूनी तरीके से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा कोष में एक स्थायी जगह बनाना और फिर इससे परिवार के ट्रस्टों में फंड ट्रांसफर करना शामिल है.

उन्होंने कहा आपने और आपकी मां ने हमारे राष्ट्रीय हितों को चोट पहुंचाने के लिए चीनियों से पैसे भी लिए. क्या कोई इससे भी नीचे गिर सकता है?

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि पूरे देश को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके द्वारा उठाए गए कदमों पर पूरा भरोसा है. उन्होंने कहा पीएम केयर्स के लिए देश की जनता का भारी समर्थन इस विश्वास को और दृढ़ करता हुआ दिखाई देता है.

राहुल गांधी, आप हारे हुए इंसान हैं जो केवल और केवल फेक न्यूज ही फैला सकते हैं जबकि पूरे देश ने एकजुट होकर कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ी है.

Post navigation

Previous: गंगा नदी का आया तेज़ बहाव और देखते ही देखते उसमें समा गया मकान
Next: मौसम विभाग : दिल्ली-NCR में बारिश के बाद मिलेगी गर्मी से राहत आज होने के बताये आसार

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.