Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • गंगा नदी का आया तेज़ बहाव और देखते ही देखते उसमें समा गया मकान
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

गंगा नदी का आया तेज़ बहाव और देखते ही देखते उसमें समा गया मकान

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
unnamed

उत्तर भारत में मानसून के बाद चारों तरफ बाढ़ से लोग त्रस्त हैं. ज्यादातर इलाकों में बारिश के चलते अधिकांश लोगों के घर-बार डूब गए हैं.

भारी बारिश के चलते इन दिनों कई इलाकों में घर डूबे हुए हैं. उत्तर भारत में कई नदियां उफान पर हैं. यूपी के 15 जिले बाढ़ की चपेट में है.

बाढ़ की कई तस्वीरें अलग-अलग जिलों से सामने आ रही हैं. ऐसा ही कुछ बुलंदशहर में देखने को मिला जब बारिश के बाद उफनाई गंगा नदी ने एक मकान को ही लील लिया. चंद सेकेंड में पूरा मकान नदी में समा गया. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

वीडियो में दिख रही तस्वीरें राजघाट इलाके की है, जहां एक मकान में बाढ़ राहत सामग्री रखी हुई थी, लेकिन गंगा के तेज कटान की वजह से पूरा मकान नदी में समा गया.

यह मकान गंगा के किनारे बना हुआ था. मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया.

बाढ़ के खतरे को देखते हुए दो दिन पहले जिला अधिकारी बुलंदशहर ने राजघाट, नरोरा समेत कई तटबंधीय इलाकों का दौरा किया था. बाढ़ से पहले की सुरक्षा के सारे साजो सामान इकट्ठा किए थे.

मगर इस वक्त जो वीडियो देख रहे हैं, उसमें राहत सामग्री के साथ ही मकान भी गंगा नदी में समा गया. लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि जिलाधिकारी के दौरे के बाद भी तेज कटान को रोकने और ह से बचाव के कोई पुख्ता इंतजाम नजर नहीं आ रहा है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मलाइका अरोड़ा की खूबसूरती का जाने राज एक्ट्रेस ने बताए ब्यूटी टिप्स
Next: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री मोदी व उनके द्वारा उठाए गए कदमों पर भरोसा जताते हुए राहुल गांधी पर झूठी खबरें फैलाने का लगाया आरोप

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.