Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मौसम विभाग : दिल्ली-NCR में बारिश के बाद मिलेगी गर्मी से राहत आज होने के बताये आसार
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

मौसम विभाग : दिल्ली-NCR में बारिश के बाद मिलेगी गर्मी से राहत आज होने के बताये आसार

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
delhi_rain_new_1591514643_618x347

गुजरात, कोंकण गोवा, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं.

इन भागों में कुछ स्थानों पर भारी मॉनसूनी बौछारें भी गिर सकती हैं. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में अगले दो दिन में बारिश में बढ़ोत्तरी होगी.

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

दिल्ली, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में मॉनसून कमजोर रहेगा और इन भागों में छिटपुट जगहों पर हल्की बारिश से अधिक की संभावना कम है.

मौसम विज्ञानियों ने दिल्ली में अगले दो दिन केवल हल्की और कहीं-कहीं बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के पुणे और सतारा जिलों में छिटपुट स्थानों पर सोमवार को अत्यधिक भारी बारिश होने का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. रेड अलर्ट के तहत अधिकारी नुकसान को न्यूनतम करने के लिये एहतियाती कदम उठाते हैं.

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि मौसम के पूर्वानुमान में मुंबई, रायगढ़ और पालघर में सोमवार को भारी बारिश होने की भी बात कही गई है. आज से बारिश में कमी आने लगेगी.

बिहार में बाढ़ का प्रकोप बना हुआ है. राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक राज्य में बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या पिछले 24 घंटे में करीब 12,500 बढ़ गयी और 16 जिलों में अब तक 81,44,356 लोग इस आपदा की चपेट में आये हैं. विभाग के अनुसार रविवार को बाढ़ से कोई नया जिला प्रभावित नहीं हुआ.

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण भारी बारिश होने से ओडिशा के कई हिस्सों में रविवार को बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई.

कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गये, फसल को नुकसान पहुंचा और दो लोगों की मौत हो गई. हालांकि, यह चक्रवात अब कमजोर पड़ रहा है और यह झारखंड और पड़ोसी राज्यों की ओर बढ़ गया है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री मोदी व उनके द्वारा उठाए गए कदमों पर भरोसा जताते हुए राहुल गांधी पर झूठी खबरें फैलाने का लगाया आरोप
Next: कोरोना अपडेट : राजस्थान हाईकोर्ट के 2 जज कोरोना पॉजिटिव 19 अगस्त तक कार्य स्थगित

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.