Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सीरिया की कुर्द सेना संघर्ष विराम का पालन करने के लिए राजी: SDF
  • विदेश

सीरिया की कुर्द सेना संघर्ष विराम का पालन करने के लिए राजी: SDF

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
seria news

कुर्द नेतृत्व वाली ‘सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज’ ने कहा कि वे सीरिया की उत्तरी सीमा पर नौ दिनों के संघर्ष के बाद अमेरिका और तुर्की द्वारा घोषित संघर्ष विराम का पालन करने के लिए तैयार हैं। एसडीएफ प्रमुख मजलूम आब्दी ने मीडिया से कहा कि रस अल-ऐन से ताल अब्याद तक के क्षेत्र में हम संघर्ष विराम का पालन करने के लिए तैयार हैं। हमने अन्य क्षेत्रों पर चर्चा नहीं की है।

तुर्की ने कहा है कि वह सीमा के निकट कुर्द नीत बलों के पीछे हटने की स्थिति में पांच दिन के लिए हमले बंद करने को तैयार है। इसके बाद आब्दी ने यह बयान दिया। ब्रिटेन स्थित ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने बताया कि समझौते की सूचना मिलने के बावजूद रस अल-ऐन में संघर्ष जारी रहा। इसके अनुसार तुर्की ने नौ अक्टूबर को उत्तरपूर्वी सीरिया पर हमला किया था जिसमें दर्जनों नागरिक मारे गए थे और 3,00,000 लोग विस्थापित हुए थे।

आब्दी से अमेरिका से अपील की कि वह विस्थापितों की वापसी की गारंटी दे और यह सुनिश्चित करे कि क्षेत्र में कोई ‘‘जनसांख्यिकीय बदलाव” नहीं करे। तुर्की सीमा पर सीरिया की ओर 30 किलोमीटर एक ‘बफर ज़ोन’ बनाना चाहता है ताकि कुर्द मिलिशिया को दूर रखा जा सके और उसकी जमीन पर रह रहे 36 लाख सीरियाई शरणार्थियों में से कुछ को फिर से बसाया जा सके।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एग्रो क्लस्टर स्थापित किए जाने को लेकर की गई समीक्षा बैठक
Next: CRPF कमांडेंट स्तर तक के कर्मियों को मिलेगा राशन मनी भत्ता, MHA सहमत

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 1 month ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 1 month ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.