Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • एग्रो क्लस्टर स्थापित किए जाने को लेकर की गई समीक्षा बैठक
  • देश
  • राज्य

एग्रो क्लस्टर स्थापित किए जाने को लेकर की गई समीक्षा बैठक

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
meeting done

उत्तराखंड के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने बुधवार को विधानसभा स्थित कार्यालय में टिहरी गढ़वाल जिले के नौथा में एग्रो क्लस्टर स्थापित किए जाने के विषय पर समीक्षा बैठक की।

सुबोध उनियाल ने बैठक में इस परियोजना का समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कहा कि कार्यों मे तेजी लाते हुए निर्धारित 2 साल के भीतर परियोजना को पूर्ण किया जाए। एग्रो क्लस्टर और खाद्य प्रसंस्करण इकाई किसी भी पर्वतीय राज्य की यह प्रथम परियोजना है। 24 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना में 10 करोड़ रुपए की सब्सिडी केन्द्र सरकार ने दी है।

इस परियोजना के अन्तर्गत फल, पल्स, अदरक, लहसुन, नींबू, आंवला की प्रसंस्करण इकाई लगाई जाएगी। इसके अतिरिक्त आलू आधारित प्रसंस्करण इकाई के लाभ पर भी चर्चा की गई। इस क्षेत्र में इससे सम्बन्धित कुल 5 परियोजना इकाई लगाए जाएंगे जिनकी लागत 100 से 150 करोड़ रुपए होगी।

इस क्षेत्र में निवेश करने वाले संस्थान को बैंक ऋण, सब्सिडी, स्टाम्प शुल्क माफ और 5 वर्ष तक वस्तु एवं सेवा कर माफ, ऊर्जा सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा। इसके प्रभाव से इस क्षेत्र में रोजगार में वृद्धि होगी, कृषकों के उत्पाद से प्रसंस्करण इकाई चलेगी एवं किसानों को बाजार भी उपलब्ध होगा। बता दें कि राज्य सरकार से एग्रो प्रोसेसिंग क्लस्टर में मेगा फूड पार्क जैसी सुविधाओं का भी इस योजना में छूट दी जाएगी। नौथा स्थित भूमि पर निजी फर्मों द्वारा स्थापित की जाने वाली 5 इकाईयों को आवंटित भू-खंड क्षेत्रफल का विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रदेश के 17 नगर निगमों सहित स्थानीय निकायों को 6,78,31,48,691 रूपये जारी
Next: सीरिया की कुर्द सेना संघर्ष विराम का पालन करने के लिए राजी: SDF

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 15 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 15 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 15 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.