Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने रिया चक्रवर्ती को कहा हत्यारी
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने रिया चक्रवर्ती को कहा हत्यारी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
pjimage-2-1597117477

सुशांत सिंह राजपूत केस में आज सीबीआई की जांच का सातवां दिन है. इस केस में धन शोधन मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय पहले ही कर रहा है. इन जांच एजेंसियों की कार्रवाई के बीच सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह का बयान आया है. उन्होंने अपने बयान में रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत की हत्यारी बताया है.

अपने एक बयान में सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने कहा रिया चक्रवर्ती मेरे बेटे को लंबे समय से जहर दे रही थी. वह सुशांत की हत्यारी है. जांच एजेंसियां इसके लिए रिया को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें.

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो अब बीते साल से लेकर अभिनेता की मौत तक के घटनाक्रमों के बारे में जानना चाहती है. वहीं इस हाई-प्रोफाइल केस को लेकर आए दिन मीडिया में भी कथित तौर पर नए खुलासे और दावे किए जा रहे हैं. हाल ही में सामने आई कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि मामले की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती नशे के लिए ड्रग्स का इस्तेमाल करती है. रिया के वकील ने इन आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है.

अब इस मामले पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. कंगना लगातार सोशल मीडिया के जरिए सुशांत सिंह राजपूत मामले पर अपनी बेबाकी से राय रखती आ रही हैं.

#WATCH Rhea Chakraborty was giving poison to my son, Sushant from a long time, she is his murderer. The investigating agency must arrest her and her associates: KK Singh, #SushantSinghRajput's father pic.twitter.com/EsVpAUlZMt

— ANI (@ANI) August 27, 2020

कंगना रनौत ने ड्रग्स से जुड़ा मामला सामने आने के बाद ट्वीट कर लिखा अगर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने Bullywood में प्रवेश किया है, तो कई ए लिस्टर्स सलाखों के पीछे होंगे, यदि ब्लड टेस्ट भी किए जाते हैं तो कई चौंकाने वाले खुलासे होंगे. आशा है @PMOIndia स्वच्छ भारत मिशन के तहत Bullywood कहलाने वाले गटर की सफाई करें.

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में सुशांत की मौत के मामले में ड्रग्स के इस्तेमाल का एंगल सामने आया है. इस बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट में रिया की पुरानी व्हाट्सएप चैट के हवाले से ड्रग्स के इस्तेमाल के दावे किए गए हैं. इन आरोपों पर रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने सफाई जारी की है. अपने बयान में सतीश ने कहा रिया ने अपने जीवन में कभी भी ड्रग्स का सेवन नहीं किया. वह किसी भी वक्त ब्लड टेस्ट के लिए तैयार हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कंगना रनौत का नेपोटिज्म वाला ट्वीट काफी तेज़ी से हो रहा वायरल कहा नारकोटिक्स टेस्ट हुआ तो कई पहुंचेंगे जेल, होंगे बड़े खुलासे
Next: अर्थव्यवस्था पर राहुल गांधी के बाद अब बोले पी चिदंबरम कहा RBI सालाना रिपोर्ट की कॉपियां भेजे मोदी को

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.