Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अर्थव्यवस्था पर राहुल गांधी के बाद अब बोले पी चिदंबरम कहा RBI सालाना रिपोर्ट की कॉपियां भेजे मोदी को
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

अर्थव्यवस्था पर राहुल गांधी के बाद अब बोले पी चिदंबरम कहा RBI सालाना रिपोर्ट की कॉपियां भेजे मोदी को

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
images

RBI ने अपनी सालाना रिपोर्ट में बताया है कि कोरोना संकट का सबसे अधिक नुकसान गरीबों पर हुआ है, ऐसे में अर्थव्यवस्था को दोबारा पटरी पर आने में काफी वक्त लग सकता है. इस मामले पर पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा.

अब पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने सवाल उठाए हैं. चिदंबरम ने कहा है कि शायद ही पहले कभी किसी सरकार ने केंद्रीय बैंक के गवर्नर को इस तरह इग्नोर किया होगा.

पी चिदंबरम ने ट्वीट में लिखा RBI के गवर्नर को RBI की सालाना रिपोर्ट की कई कॉपियां अंग्रेजी और हिंदी में प्रधानमंत्री और कैबिनेट के हर एक मंत्री को भेजनी चाहिए चिदंबरम ने आगे लिखा पहले कभी किसी सरकार ने केंद्रीय बैंक के गवर्नर को इस तरह इग्नोर किया होगा.

शायद ही वित्त मंत्री और बैंक गवर्नर आपस में बात करते हों. गवर्नर, मेरी संवेदनाएं आपके साथ हैं. आप एक सोए हुए व्यक्ति को जगा सकते हो लेकिन जो व्यक्ति सोने का नाटक कर रहा हो उसे कैसे जगाएंगे.

RBI Governor should send multiple copies of the RBI’s Annual Report, in English and Hindi, to the PM and to every Minister in the Cabinet.

— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) August 26, 2020

एक दिन पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी आरबीआई की सालाना रिपोर्ट पर मोदी सरकार को घेरा था. राहुल ने ट्वीट में लिखा था RBI ने भी उस बात की पुष्टि कर दी जिसकी मैं महीनों से चेतावनी दे रहा हूं. जरूरी है कि सरकार खर्च बढ़ाए, उधार नहीं. गरीबों को पैसा दे, न कि उद्योगपतियों को टैक्स-कटौती. खपत से अर्थव्यवस्था को फिर शुरू करे. मीडिया द्वारा ध्यान भटकाने से न गरीबों की मदद होगी, न आर्थिक आपदा सुलझेगी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने रिया चक्रवर्ती को कहा हत्यारी
Next: कांग्रेस कमेटी आज करेगी केंद्र के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन : NEET-JEE परीक्षा

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 day ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 3 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.