Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बड़ी खबर : सपा एमएलसी कमलेश पाठक की संपत्ति होगी जब्त
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बड़ी खबर : सपा एमएलसी कमलेश पाठक की संपत्ति होगी जब्त

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

बाहुबली अतीक अहमद,माफिया डॉन मुख़्तार अंसारी व अन्य चिन्हित भू-माफिया व गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध अपराधियों के खिलाफ सूबे की योगी सरकार ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में सपा एमएलसी कमलेश पाठक,उनके दो भाइयों और एक अन्य भुमिफैया की 53 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की जाएगी. कमलेश पाठक और उनके भाइयों की संपत्ति औरैया, कानपुर देहात और कानपुर नगर में चिन्हित की गई है. इन तीनों भाइयों के अलावा अछल्दा क्षेत्र के गांव हरनरायणपुर निवासी विपिन की संपत्ति का भी पूरा ब्यौरा जुटा लिया गया है.

SP MLC Kamlesh Pathak appeared in Auraiya court in gangster case

एसपी सुनीत ने बताया कि संपत्ति जब्त करने की रिपोर्ट शासन व प्रशासन को भेजी गई है. सपा एमएलसी कमलेश पाठक, भाई संतोष पाठक व रामू पाठक फ़िलहाल डबल मर्डर के आरोप में जेल में बंद हैं. तीनों भाइयों पर एक वकील व उसकी चचेरी बहन की हत्या का आरोप है.

सपा एमएलसी कमलेश पाठक की 36 करोड़ 17 लाख, संतोष पाठक की 9 करोड़ 75 लाख, रामू पाठक की 7 करोड़ 51 लाख 72 हजार तथा अछल्दा क्षेत्र निवासी विपिन की 62 हजार पांच सौ रुपये की संपत्ति को जब्त करने के लिए पूरा खाका तैयार कर लिया गया है. इस संबंध में एसपी सुनीति ने बताया कि ब्यौरा जिला प्रशासन के साथ ही शासन को भेज गया है. शासन के निर्देश के अनुसार कुर्क संबंधी आगे की कार्रवाई की जाएगी.

जेल में बंद सपा MLC कमलेश पाठक और दो भाइयों की 53 करोड़ से अधिक की संपत्ति होगी जब्त

आईजी कानपुर रेंज मोहित अग्रवाल ने बताया कि सपा एमएलसी कमलेश पाठक और उसके भाइयों के अलावा अन्य गैंगस्टर, हिस्ट्रीशीटर और अन्य माफियाओं की संपत्तियों को चिन्हित किया गया है. अब इस मामले में उनकी संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी.

जिन अपराधियों की संपत्ति जब्त की जाएगी उनमें कानुपर नगर के चार, कानपुर देहात के तीन, इटावा के पांच, औरैया के चार, कन्नौज के पांच व फतेहगढ़ के छह नाम हैं. बता दें शासन की सख्ती के चलते गैंगस्टर, हिस्ट्रीशीटर, माफियाओं को पूरी तरह से खत्म करने को लेकर पुलिस प्रशासन ने सक्रिय अभियान शुरू कर दिया है. इसको लेकर माफिया की संपत्ति को चिंह्ति कर जब्तीकरण की दिशा में कदम उठाए जाने हैं.

Post navigation

Previous: मुख्य सचिव आरके तिवारी ने दिए आदेश कहा दफ्तरों में 50 फीसदी कर्मचारी बुलाए जाएंगे जानें नए नियम
Next: RJD नेता को दिनदहाड़े मारी गोली बिहार के गोपालगंज में अस्पताल में भर्ती

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.