Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्य सचिव आरके तिवारी ने दिए आदेश कहा दफ्तरों में 50 फीसदी कर्मचारी बुलाए जाएंगे जानें नए नियम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्य सचिव आरके तिवारी ने दिए आदेश कहा दफ्तरों में 50 फीसदी कर्मचारी बुलाए जाएंगे जानें नए नियम

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने सभी सरकारी दफ्तरों, निकाय और निगम कार्यालयों में समूह ‘ग’ और ‘घ’ के 50 फ़ीसदी कर्मचारी ही दफ्तर बुलाए जाने का निर्णय लिया है. मुख्य सचिव आरके तिवारी ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव और विभागध्यक्षों को इस बाबत पत्र लिखकर निर्देश दिया है. आदेश में कहा गया है कि समूह क और ख के सभी अधिकारियों को रोज़ाना दफ़्तर आना होगा. यह व्यवस्था कोरोना की रोकथाम और आवश्यक सेवाओं से जुड़े अधिकारियों पर लागू नहीं होगी.

मुख्या सचिव आरके तिवारी ने अपने निर्देश में कहा है कि सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव और विभागध्यक्षों को अपने कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग का खुद आंकलन करने को कहा गया है. मुख्य सचिव ने कहा है कि समूह ग और घ के स्वीकृत पदों के सापेक्ष 50 फीसदी कर्मचारियों को दफ्तर बुलाया जाए. शेष को रोस्टर के मुताबिक घर से ही काम करने के लिए संबंधित विभागीय मंत्री से स्वीकृति ली जाए.

CoronaVirus Lockdown 2 in UP CM Yogi Adityanath directed officers no public  gathering be allowed till 30th June

निर्देश में यह भी कहा गया है कि वर्क फ्रॉम होम वाले कर्मचारी दफ्तर से संपर्क बनाए रखें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें बुलाया जा सके. हालांकि, सभी अधिकारी को रोजाना दफ्तर आना होगा. साथ ही कोरोना की रोकथाम और आवश्यक सेवाओं से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों पर यह व्यवस्था लागू नहीं होगी.

CoronaVirus Lockdown 2 in UP CM Yogi Adityanath directed officers no public  gathering be allowed till 30th June

गौरतलब है कि प्रदेश में पिछले 24 घण्टे में 5716 नए मरीज कोरोना पॉज़िटिव पाए गए. अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में एक्टिव केस 56459 है. अब तक 1 लाख 81 हज़ार 364 लोग ईलाज के बाद ठीक हुए हैं. प्रदेश में अब तक 3616 संक्रमितों की मौत हुई है. मंगलवार को एक दिन में 1 लाख 36 हज़ार 240 सैम्पल टेस्ट किये गए. प्रदेश में अब तक 59 लाख 13 हज़ार 584 सैम्पल टेस्ट किये गए हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: विधायक समता देवी को 14 दिन के लिए किया गया क्वारंटाइन जाने क्या है मामला
Next: बड़ी खबर : सपा एमएलसी कमलेश पाठक की संपत्ति होगी जब्त

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.