Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • RJD नेता को दिनदहाड़े मारी गोली बिहार के गोपालगंज में अस्पताल में भर्ती
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

RJD नेता को दिनदहाड़े मारी गोली बिहार के गोपालगंज में अस्पताल में भर्ती

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

बिहार के गोपालगंज में अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम देते हुए RJD नेता को दिनदहाड़े गोली मार दी. घटना गुरुवार सुबह की है, जब अज्ञात अपराधियों ने राजद नेता सुरेश यादव को निशाना बनाते हुए फायरिंग की. गोली लगने से गंभीर रूप से घायल सुरेश यादव को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया गया है.

घटना नगर थाना कुकुरभुखा गांव की है. बताया जाता है कि सुरेश यादव गुरुवार की सुबह अपने घर के सामने टहल रहे थे, तभी बाइक सवार एक अपराधी ने ताबड़तोड़ उनके ऊपर गोलियों की बौछार कर दी. इससे वह वहीं फर्श पर गिर गए, बाद में घरवालों ने स्थानीय लोगों की मदद से उनको सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया.

गोपालगंज: दरवाजे पर टहल रहे राजद नेता को अपराधियों ने सरेआम मारी गोली,  नाजुक हालत में गोरखपुर रेफर

सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ मुकेश कुमार के मुताबिक सुरेश को तीन गोलियां लगी हैं. उन्‍हें एक गोली सीने में और दो गोली कंधे में लगी है. उनको गोरखपुर के लिए रेफर किया गया है. बता दें कि सुरेश यादव के ऊपर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं. वो नगर थाना के कुकुरभुखा गांव के रहने वाले हैं. सुरेश की पत्नी मकसूदपुर पंचायत की मुखिया रह चुकी हैं. सुरेश पर हत्या, अपहरण, डकैती, रंगदारी और जमीन पर कब्ज़ा करने के संगीन आरोप हैं.

घर के बाहर टहल रहे RJD नेता पर सुबह-सुबह बरसाई गोलियां, नाजुक हालत में गोरखपुर रेफर

हाल के दिनों में जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गोपालगंज के दौरे पर थे तब सुरेश यादव का तेजस्वी यादव के साथ सर्किट हाउस का एक फोटो खूब वायरल हुआ था जिसको लेकर खूब हंगामा हुआ था. बहरहाल नगर थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. नगर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार के मुताबिक गोली लगने की सूचना है. मामले की छानबीन की जा रही है. राजद नेत्री सुनीता यादव ने अपराध को लेकर सरकार पर हमला बोला और जिला प्रशासन से जल्दी से जल्दी अपराधियो की गिरफ़्तारी की मांग की है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बड़ी खबर : सपा एमएलसी कमलेश पाठक की संपत्ति होगी जब्त
Next: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में खिलौना नीति लाने की कर रही तैयारी पढ़े पूरी खबर

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.