Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • चिंता की कोई बात नहीं, स्थिति नियंत्रण में, लापरवाही न करें : अरविंद केजरीवाल कोरोना अपडेट
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

चिंता की कोई बात नहीं, स्थिति नियंत्रण में, लापरवाही न करें : अरविंद केजरीवाल कोरोना अपडेट

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
images

देश की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं क्योंकि टेस्टिंग काफी ज्यादा बढ़ा दी गई है. दिल्ली में कोरोना का पता लगाने के लिए टेस्टिंग की संख्या बढ़ाकर 40 हजार टेस्ट प्रतिदिन की जा चुकी है. टेस्ट की संख्या बढ़ाने के साथ ही दिल्ली में अब नए कोरोना रोगियों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है.

बीते 24 घंटे के दौरान 2900 से अधिक कोरोना रोगी सामने आए हैं. इस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में अभी चिंता करने की कोई बात नहीं है. स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है, हालांकि किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए.

मुख्यमंत्री ने कोरोना से होने वाली मौतों को रोकने पर जोर दिया है. उन्होंने कहा, यदि किसी को कोरोना हुआ और वह व्यक्ति ठीक हो जाता है तो दिक्कत की कोई बात नहीं है. दिक्कत तब है जब किसी व्यक्ति को कोरोना हो और उसकी मृत्यु हो जाए.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 2900 से अधिक नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 13 लोगों की मौत हुई है. हम चाहते हैं कि कोरोना से एक व्यक्ति की भी मौत न हो, लेकिन यदि 13 मौत की बात की जाए तो यह एक दिन में सामने आए कुल मरीजों का 0.4 फीसदी है. वहीं जून में भी, 27 जून को 1 दिन में 2900 नए कोरोना मरीज सामने आए थे और उसी दिन 66 व्यक्तियों की कोरोना से मृत्यु हुई थी. अब यह आंकड़ा काफी नीचे आया है. अब प्रतिदिन 10 से 20 व्यक्तियों की कोरोना के कारण मृत्यु हो रही है, जिस पर हम नियंत्रण करने की कोशिश कर रहे हैं.

Coronavirus Live Updates News In Hindi Covid19 July 12 Unlock 2 Day Twelve,  Coronavirus In Assam, Bihar, Delhi, Maharashtra, Madhya Pradesh, Kerala,  World - Coronavirus Updates: कोरोना से हिंदू संहति के संस्थापक

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वीकार किया कि बीते कुछ दिनों में दिल्ली में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है. मुख्यमंत्री ने कहा, हमने इस विषय पर विशेषज्ञों से बात की है कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि यह कोरोना की फिर से आई दूसरी लहर है. कुछ कहते हैं कि यह दूसरी लहर नहीं है. हमें इन तकनीकी बातों को किनारे रखकर आवश्यक सावधानी बरतनी होगी. 15 अगस्त से अभी तक दिल्ली में कोरोना के कारण होने वाली मृत्यु दर 1 प्रतिशत है. जबकि राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना से होने वाली मृत्यु दर 1.7 प्रतिशत है.

मास्क न लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई. उन्होंने कहा, हमें कामकाज के लिए निसंदेह घर से बाहर निकलना चाहिए, लेकिन इस दौरान मास्क का इस्तेमाल किया जाना चाहिए और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करना चाहिए. तबीयत खराब होने पर तुरंत टेस्टिंग करवाएं ताकि यदि आप कोरोना से ग्रस्त हैं तो बाकी लोग सचेत हो सके और आपको सही समय पर सही उपचार मिल सके.

Post navigation

Previous: कोविड तो बस बहाना है, सरकारी दफ़्तरों को स्थायी ‘स्टाफ़-मुक्त’ बनाना : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी
Next: बेरोजगारी को लेकर तेजस्‍वी यादव ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.