Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राम मंदिर निर्माण के लिए राम भक्तों को अभी करना होगा लंबा इंतजार जाने क्या है वजह
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

राम मंदिर निर्माण के लिए राम भक्तों को अभी करना होगा लंबा इंतजार जाने क्या है वजह

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
2020_2image_15_18_427323578ramm-ll

जल्द से जल्द भव्य राम मंदिर निर्माण की आस लगाए राम भक्तों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है. राम मंदिर निर्माण के लिए की जाने वाली नींव की खुदाई का नियमित काम 15 अक्टूबर के बाद ही शुरू होने की संभावना है.

तत्काल में आई रिग मशीन से अभी सिर्फ 1 मीटर चौड़ा और 100 फ़ीट गहरा गड्ढा खोदकर उसमें कंक्रीट का मसाला भरा जाएगा और एक खम्भा तैयार होगा, जिसकी मजबूती की जांच आईआईटी चेन्नई एक महीने में करेगी. इसकी जांच रिपोर्ट आने में एक महीने का समय लगेगा. इसके बाद लगभग 15 अक्टूबर के बाद से नियमित रूप से नींव की खुदाई और खंभों को भरे जाने का काम शुरू होगा.

Shri Ram JanamBhoomi Teerth Kshetra Trust General Secretary Champat Rai Met  Chairman Mahant Nritya Gopal Das

इतना ही नहीं इन 1200 खंभों को खोदकर इन्हें भरे जाने के लिए और मशीनें भी लगाई जाएंगी. यह जानकारी राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मंगलवार को राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र के साथ L&T और ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारियों के साथ हुई मीटिंग के बाद दी. राय ने बताया कि अभी सिर्फ टेस्ट पाइलिंग की जाएगी जिसके तहत एक 100 फीट के गड्ढे को खोदकर उसे भरने का काम होगा और उसकी मजबूती की जांच होगी.

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए राम भक्तों को अभी और करना होगा इंतजार, ये है वजह

इसके अलावा चंपत राय ने बताया कि हम सभी ने यह तय किया है कि मंदिर की बुनियाद की आयु मंदिर में लगे पत्थरों से ज्यादा हो. इसीलिए आईआईटी चेन्नई के तकनीकी विशेषज्ञों के द्वारा हर छोटी से छोटी तकनीकी खामियों की जांच की जा रही है. राय ने बताया कि निर्माण के लिए कार्यदाई संस्था L&T के तकनीकी विशेषज्ञ इस बात की गंभीरता से चर्चा कर रहे हैं कि निर्माण के लिए सीमेंट कहां से मंगाई जाएगी. कहां की गिट्टी का प्रयोग किया जाएगा. साथ ही मौरंग की गुणवत्ता क्या होनी चाहिए. इन सभी पर बेहद गंभीरता से चर्चा चल रही है. निर्माण में 39 महीनों का समय लग जाएगा.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बड़ी खबर : रूस की वैक्सीन Sputnik- V का ट्रायल जल्द ही शुरू होगा भारत में सूत्र
Next: यूपी में स्कूलों को खोलने की तैयारी 21 सितंबर से 9वीं से 12वीं कक्षा को कुछ शर्तों के खोल सकेंगे

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 37 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 41 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 44 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.