Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सांसद संजय राउत के खिलाफ वाराणसी के सिगरा थाने में दी गई तहरीर
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

सांसद संजय राउत के खिलाफ वाराणसी के सिगरा थाने में दी गई तहरीर

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
shiv-sena-sanjay-raut-and-kangna-raut

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और शिवसेना सासद संजय राउत के बीच चल रही जुबानी जंग का मामला वाराणसी तक पहुंच गया है.

कंगना को लेकर संजय राउत की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद वाराणसी में बीजेपी ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ प्रकल्प की महिला सदस्यों ने संजय राउत के खिलाफ मंगलवार को सिगरा थाने में तहरीर देते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर ले ली गई है. उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

शिवसेना सांसद के खिलाफ वाराणसी में महिलाओं ने दिया तहरीर, कंगना रनौत के  समर्थन में लामबंद

बीजेपी ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ प्रकल्प की महिला सदस्यों ने कहा कि भरतीय संस्कृति में महिला का सम्मान सर्वोच्च है. लेकिन जिस तरह से शिवसेना सांसद ने कंगना रनौत को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है और उन्हें मुंबई न आने की धमकी दी है उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. उन्हें अपने पद की गरिमा के साथ महिला का सम्मान रखना चाहिए.

Kangana Ranaut | UP Varanasi Woman Comes Out in Support of Kangana Ranaut;  Police complaint against Shiv Sena MP Sanjay Raut | कंगना रनौत के समर्थन  में उतरीं महिलाएं; शिवसेना सांसद संजय

मंगलवार की सुबह शिकायत करने सिगरा थाने पहुंचीं ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ प्रकल्प की प्रदेश संयोजक डॉ रचना अग्रवाल ने कहा कि संजय राउत ने बयान देते हुए सांसद के सम्मानजनक पद की गरिमा का भी ख्याल नहीं रखा. कंगना रनौत पर अभद्र टिप्पणी के साथ ही साथ उसे जान से मारने की धमकी भी दी है. यह नारी शक्ति का भी अपमान है.

VARANASI NEW :- अभिनेत्री कंगना रनौत पर अमर्यादित टिप्पणी कर फंसे शिवसेना सांसद  संजय राउत, सिगरा थाने में बीजेपी ने दी तहरीर - VARANASI NEWS

गौरतलब है कि संजय राउत की टिप्पणी और मुंबई न आने देने की धमकी के बाद कंगना रनौत ने पलटवार करते हुए कहा था कि वे 9 सितंबर को मुंबई आ रही हैं. जिसके बाद गृह मंत्रालय ने उन्हें वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है. आज बुधवार को कंगना मुंबई जा रही हैं. संभावना जताई जा रही है कि मामले में अभी और तल्खी देखने को मिलेगी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: यूपी में स्कूलों को खोलने की तैयारी 21 सितंबर से 9वीं से 12वीं कक्षा को कुछ शर्तों के खोल सकेंगे
Next: बिहार वासियों से तेजस्वी यादव 9 बजे रात 9 मिनट घर की लाइट ऑफ कर लालटेन या मोमबत्ती जलने की अपील की

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.