Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मर्दों ने प्रसूता के शव को कंधा देने से किया इनकार,महिलाएं शव खटिया पर लेकर पहुँची श्मशान घाट…
  • क्राइम
  • देश

मर्दों ने प्रसूता के शव को कंधा देने से किया इनकार,महिलाएं शव खटिया पर लेकर पहुँची श्मशान घाट…

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 0 comments
IMG_20191020_15113

मानवता पर अंधविश्वास हावी होने का मामला छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य कांकेर जिले में सामने आया है।यह घटना कांकेर जिले के सुदूर आमाबेड़ा इलाके की है।आमाबेड़ा में एक गर्भवती महिला की प्रसव के दौरान मृत्यु हो हो गई।इसके बाद उसके अंतिम संस्कार के लिए शव को श्मशान घाट ले जाना था,लेकिन गांव के पुरुषों ने प्रसूता के शव को कंधा देने से इनकार कर दिया।इसके पीछे पुरानी परंपरा का हवाला दिया गया।

बीते 15 अक्टूबर को कांकेर के आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम तुमुसनार में एक प्रसूता सुकमोतीन की मृत्यु प्रसव के दौरान हो गई।उन्‍होंने रात तकरीबन 2.30 बजे उसने बच्चे को जन्म दिया।शिशु की आधे घंटे बाद ही मौत हो गई।सुकमोतीन को जब इस बारे में पता लगा तो सदमे से उसने भी दम तोड़ दिया।

फिर उसका शव 16 अक्टूबर को उसका शव गांव पहुंचा।इसके बाद पुरुषों ने उसके शव को कंधा देने से इनकार कर दिया।इसके पीछे मृत्यु के दौरान प्रसूता के अछूत होने का हवाला दिया गया।पुरुषों ने कहा कि पुरानी परंपरा है कि ऐसी स्थिति में मृत्यु के बाद पुरुष शव को कंधा नहीं देते हैं।इसके बाद गांव की ही महिलाएं आगे आईं और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया की।

जब शव को कंधा देने से पुरुषों ने इनकार कर दिया तो गांव की महिलाओं ने प्रसूता के शव को खटिया पर लादकर कंधा दिया।इसके बाद गांव के बाहर ले जाकर उसका अंतिम संस्कार किया।इस मामले में केन्द्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने कहा कि सुदुर इलाकों में लोगों में जागरुकता का आभाव है।इसके चलते ही इस तरह ही परंपराओं को आज भी महत्व दिया जा रहा है।सरकार द्वारा उन इलाकों में जागरुकता लाने की कवायद की जा रही है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चंडीगढ़ : इरीगेशन डिपार्टमेंट से रिटायर्ड बेलदार को ट्रक ने कुचला, चूर-चूर हो गई हड्डियां
Next: लड़कों के साथ कई सालों से बना रही थी अवैध संबंध,पति को पता चलने पर रची ये साज़िश…

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 16 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 16 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 16 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.