Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • चंडीगढ़ : इरीगेशन डिपार्टमेंट से रिटायर्ड बेलदार को ट्रक ने कुचला, चूर-चूर हो गई हड्डियां
  • क्राइम
  • देश

चंडीगढ़ : इरीगेशन डिपार्टमेंट से रिटायर्ड बेलदार को ट्रक ने कुचला, चूर-चूर हो गई हड्डियां

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
IMG_20191020_41400

  • ट्रक हिमाचल के ऊना का निवासी मुस्ताख मोहम्मद चला रहा था।इसी दौरान अजमेर सिंह भागकर सड़क क्रॉस करने लगे तभी अचानक बनूड से खरड़ की ओर जा रहे ट्रक की चपेट में आ गये।

शनिवार दोपहर 12 बजे लांडरां टी-प्वाइंट पर सड़क क्रॉस कर रहा 90 वर्षीय बुजुर्ग ट्रक के अगले टायरों के नीचे आकर जख्मी हो गया।हादसे में बुजुर्ग अजमेर सिंह निवासी पत्तड़ा की दोनों टांगें कुचली गई।घायल अजमेर सिंह को तुरंत जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआइ रेफर कर दिया।पीजीआइ के डॉक्टरों के अनुसार अजमेर सिंह की दाई टांग में मल्टीपल फ्रेक्चर हैं।टांग के कुछ हिस्से की हड्डियां चूर-चूर हो गई हैं।

उसका भतीजा लांडरां टी-प्वाइंट से बस तक छोड़ने के लिए आया था।ट्रक हिमाचल के ऊना का निवासी मुस्ताख मोहम्मद चला रहा था।इसी दौरान अजमेर सिंह भागकर सड़क क्रॉस करने लगे तभी अचानक बनूड से खरड़ की ओर जा रहे ट्रक की चपेट में आ गये।मुस्ताख मोहम्मद को वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ लिया है।अजमेर सिंह इरीगेशन डिपार्टमेंट से बेलदार रिटायर्ड है।उधर,कुराली के ब्लॉक माजरी के निकटवर्ती गांव खेड़ा के निकट हुए सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

थाना ब्लॉक माजरी के एएसआइ लखवीर सिंह ने बताया कि सीटीयू में कंडक्टर के तौर पर तैनात केसर सिंह(53)वासी गांव खेड़ा अपने घर से बाइक पर खेतों की ओर जा रहा था।इस दौरान पीछे से आ रहे टिप्पर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया जिसके फलस्वरूप बाइक सवार केसर सिंह सड़क पर गिर गया और टिप्पर के पिछले पहिए के नीचे कुचला गया जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और टिप्पर चालक बल¨वदर ¨सह वासी गांव बरसालपुर टप्परियां के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: केतन ने खोली ठगी की रकम से फैक्ट्री,मामला खुलने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार…
Next: मर्दों ने प्रसूता के शव को कंधा देने से किया इनकार,महिलाएं शव खटिया पर लेकर पहुँची श्मशान घाट…

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 1 month ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 1 month ago 0
रेलवे फाटक का बैरियर तोड़कर वाहन चालक फरार, आरपीएफ ने की पहचान
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

रेलवे फाटक का बैरियर तोड़कर वाहन चालक फरार, आरपीएफ ने की पहचान

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.