Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज इन 25 हस्तियों संग करेंगे बैठक
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज इन 25 हस्तियों संग करेंगे बैठक

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
poor-welfare-employment-yogi-expresses-gratitude-to-pm-on-selection-of-31-districts-of-up_364401

यूपी में प्रस्तावित देश के सबसे बड़े फ़िल्म सिटी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर एक बड़ी बैठक करने जा रहे हैं. इस बैठक में फिल्म सिटी के निर्माण और उसमें सहयोग के लिए वे 25 दिग्गज फ़िल्मी हस्तियों से चर्चा करेंगे. कहा जा रहा है कि साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत उनकी बेटी सौंदर्या समेत कई लोगों को पात्र के माध्यम से इस बैठक में शामिल होने का आग्रह किया गया है. इसमें से कई हस्तियां वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगी.

इसके अलावा इस बैठक में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे के सीईओ भी शामिल होंगे. बता दें पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ मंडल की समीक्षा के दौरान फ़िल्म सिटी बनाने का ऐलान किया था. जिसके बाद यमुना एक्सप्रेस वे की तरफ से 1000 एकड़ जमीन उपलब्ध होने की जानकारी शासन को पत्र लिखकर दी गई थी. आज होने वाली इस बैठक में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अधिकारी भी भूमि को लेकर सीएम योगी को जानकारी देंगे.

गोरखपुर में प्रस्तावित सैनिक स्कूल के निर्माण में आधुनिक तकनीक-डिजाइन का  किया जाए समावेश: योगी आदित्यनाथ - Hindi News, Breaking news, Latest News in  Hindi

इस बैठक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड के कई नामी चेहरे जुड़ेंगे. करीब 25 हस्तियों को पत्र लिखकर आमंत्रित किया गया हैं. जिसमें रजनीकांत और उनकी बेटी सौंदर्या भी बैठक में वेबिनार के ज़रिये शामिल होंगी. वहीं फिल्म निर्माता सुभाष घई, डेविड धवन, नितिन देसाई, अशोक पंडित, विवेक अग्निहोत्री, भूषण कुमार, मनोज मुंतज़िर, मधुर भंडारकर, परेश रावल, अनुपम खेर, उदित नारायन, अनूप जलोटा, कैलाश खेर, राजू श्रीवास्तव जैसी हस्तियां भी मौजूद रहेंगी.

Life Style | Indian Life Style | Latest File Style | Mahamediaonline

आज होने वाली इस बैठक में फिल्म सिटी का निर्माण कैसे हो, उसका स्वरुप कैसा हो और उसे कहां बनाया जाए इसके लेकर चर्चा होगी. मुख्यमंत्री सभी फ़िल्मी हस्तियों से फिम सिटी के निर्माण में सहयोग और सुझाव की अपील भी करेंगे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: चंडीगढ़ : किसानों पर हुए लाठीचार्ज पर सीएम खट्टर ने कही ये बात दिया बयान
Next: राजधानी लखनऊ से फर्जी शिक्षक का मामला आया सामने फर्जी टीचरों से कर रहा था वसूली

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.