Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • ड्रग को लेकर राखी सावंत बोली स्लिम रहने के लिए एक्टर्स लेते हैं ड्रग
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

ड्रग को लेकर राखी सावंत बोली स्लिम रहने के लिए एक्टर्स लेते हैं ड्रग

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
rakhi_1600948423

इन दिनों बॉलीवुड में ड्रग को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे इस बारे में अपनी राय रख चुके हैं. अब ऐसे में राखी सावंत ने भी इस मुद्दे पर खुल कर बात की है. राखी का कहना है कि एक्टर्स स्लिम रहने के लिए ऐसे ड्रग्स लेते हैं जिससे उन्हें भूख ना लगे. इसके लिए स्टार्स अलग-अलग तरीके के ड्रग्स लेते हैं.

आपको बता दें कि हाल ही में राखी सावंत ने अपने एक इंटरव्यू में ड्रग्स को लेकर चल रहे इंडस्ट्री में बवाल पर बात की है. राखी ने कहा मैं पिछले 15 सालो से इस इंडस्ट्री का हिस्सा हूं. कई लोग चाहे हीरो हो या हीरोइन, ड्रग्स लेते हैं. वो ऐसा अपने ग्लैमर को बनाए रखने के लिए करते हैं.

ड्रग मामले पर राखी सावंत ने खोली जुबान, बोलीं 'ग्लैमर पाने और स्लिम रहने के  लिए स्टार्स लेते हैं ड्रग्स, मुझे भी दिया गया था..' rakhi sawant reveals  stars ...

कुछ लोग नशे के लिए ड्रग्स लेते हैं लेकिन ज्यादातर अपने ग्लैमर को बरकरार रखने के लिए नशा करते हैं. एक्टर्स ज्यादातर वीड लेते हैं जिसकी वजह से भूख नहीं लगती. लड़कियां खुद को स्लिम ट्रिम रखने के लिए ऐसा करती हैं ताकि वो कैमरे के सामने पतली लगे. एक्ट्रेस पर उनके वजन को लेकर प्रेशर होता है. उन्हें डर रहता है कि अगर उनका वजन बढ़ गया तो उन्हें फिल्मों में काम मिलना बंद हो जाएगा.

https://www.instagram.com/p/CFeHT4MsawX/

इतना ही नहीं इस इंटरव्यू में राखी ने अपना एक्सपीरिएंस शेयर करते हुए कहा मैं भी कुछ समय पहले अपने वजन से परेशान थी. उस समय मुझे भी वीड और हैश लेने की सलाह दी गई थी. मुझे कहा गया कि ये बहुत आम है बहुत लोग स्लिम रहने के लिए लेते हैं. लेकिन मैं उस सुझाव से कम्फर्टेबल नहीं थी. ड्रग्स की जगह मैंने योग को चुना. बहुत से स्टार हैं जिन्हें एक्सरसाइज करने का वक्त नहीं मिलता जिसकी वजह से वो लोग शॉर्ट कट लेते हैं जो गलत है.

Deepika Padukone Stuck In Drugs Connection: Industry's 600 crore bet on the  actress | दीपिका पादुकोण पर इंडस्ट्री के 600 करोड़ रुपए का दांव लगा, इनमें  2 फिल्में और 33 ब्रांड ...

हालांकि, राखी ने ये भी कहा कि ये सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री का ही हाल नहीं है ये पूरे देश में चल रहा है. राखी ने आगे कहा कि वैसे में इंडस्ट्री के बहुत से लोगों को जानती हूं जो ड्रग्स लेते हैं लेकिन मुझे उनका नाम लेने का हक नहीं है. मुझे ये समझ नहीं आ रहा है कि लोग सिर्फ बॉलीवुड को ही गटर क्यों बोल रहे हैं. हमें इस बात को स्वीकार करना होगा कि ड्रग्स का सेवन पूरी दुनिया में होता है. मगर बॉलीवुड को ही टारगेट किया जा रहा है.

Post navigation

Previous: ड्रग्स मामले में दीपिका मीडिया को चकमा देकर NCB ऑफिस पहुंची
Next: हैदराबाद की टीम को लगा बड़ा झटका आज नहीं खेलेगा मैच स्टार बल्लेबाज

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.