Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • शामली में कुछ बदमाशों ने अधिवक्ता की की गोली मारकर हत्या,मामला गंभीर…
  • क्राइम
  • देश

शामली में कुछ बदमाशों ने अधिवक्ता की की गोली मारकर हत्या,मामला गंभीर…

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
IMG_20191024_51308

बुधवार को शामली में एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई।इस घटना से अधिवक्ताओं में आका्रेश फैल गया और उन्होंने गुरुवार को बैठक करके आंदोलन की रणनीति बनाने की बात कही है।बता दें कि वेस्ट यूपी में अधिवक्ताओं की हत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा।इससे पहले बागपत,मेरठ और मुजफ्फरनगर में तीन अधिवक्ताओं की गोली मारकर हत्या की जा चुकी है।

कैराना में सिक्का गांव निवासी अधिवक्ता गुलजार पुत्र इस्लामुद्दीन प्रैक्टिस करते थे।बुधवार रात को वह अपने मुंशी कैडी गांव निवासी सचिन के साथ बाइक से अपने गांव जा रहे थे।सचिन बाइक को चला रहा था।

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शामली से आगे पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने फायर किए।फायर की आवाज सुनकर सचिन ने बाइक तेज कर दी।बदमाशों ने भी पीछा किया और आगे जाकर लात मारकर उनकी बाइक को गिरा दी।इसके बाद सीने में तमंचा सटाकर गुलजार को गोली मार दी।विरोध करने पर सचिन को भी मारपीट करके घायल कर दिया।इसके बाद बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए।

आसपास के लोगों ने गुलजार को अस्पताल पहुंचाया,जहां पर डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।हत्या की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने अधिवक्ता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।वेस्ट यूपी में 20 दिन के अंदर चार अधिवक्ताओं की हत्या हो गई है।पहले बागपत,मेरठ और मुजफ्फरनगर में वकीलों की हत्या हुई।इससे वकीलों में आक्रोश है।

रात में ही मौके पर पहुंचे कैराना बार एसोसिएशन के सचिव नसीम अहमद ने इसकी जानकारी तत्काल वेस्टर्न यूपी हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति के चेयरमैन मांगेराम को दी।अब वकीलों ने गुरुवार को बैठक करके अपने आंदोलन की रणनीति तैयार करने की बात कही है।पुलिस का कहना है कि कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।जल्दी ही केस का खुलासा कर दिया जाएगा।

Post navigation

Previous: गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने पर ग्रामीणों का हंगामा,चौकी के सभी पुलिसकर्मी सस्पेंड
Next: पुल के नीचे फंस गया प्लेन, ट्रक ड्राइवर के Idea से ऐसे निकला बाहर

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 months ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 months ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.