Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • किशोर का यौन शोषण करने के मामले में तीन लोगो को हुई 10 वर्ष की सजा
  • क्राइम

किशोर का यौन शोषण करने के मामले में तीन लोगो को हुई 10 वर्ष की सजा

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
WhatsApp Image 2019-10-26 at 14.25.38

 

विशेष अदालत ने एक किशोर का यौन शोषण करने के मामले में तीन व्यक्तियों को दोषी ठहराते हुए 10 वर्ष की सजा सुनाई है। तीनों पर कांदिवली में वर्ष 2013 में यौन शोषण का आरोप लगा था। न्यायाधीश ए.डी. देव ने भारतीय दंड संहिता की धारा 377 और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने संबंधी अधिनियम (पोक्सो) के तहत विक्की चिंडालिया, सुनील चिंडालिया और दीपक चिंडालिया को दोषी करार दिया है।

न्यायाधीश ने अपने फैसले में कहा, ‘तीनों अभियुक्तों ने परिपक्व होते हुए भी एक 14 साल के बच्चे को अपना शिकार बनाया। उस घटना का बच्चे के दिमाग और आत्मा पर विपरीत असर हुआ। अदालत ने जिला न्यायिक सहायता सेवा को निर्देश दिया है कि वे किशोर के माता-पिता को सरकारी मुआवजा मिलने में सहायता करें। मुआवजे से अपराध के शिकार हुए किशोर का सम्मान तो वापस नहीं आ सकता, लेकिन कम से कम कुछ सांत्वना जरूर मिलेगी।

मुकदमे के दौरान अपराध के शिकार हुए किशोर के अतिरिक्त अभियोजन पक्ष ने आठ प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए। पीड़ित किशोर ने अदालत को बताया कि तीनों दोषी उसकी बिल्डिंग के पीछे चॉल में रहते थे। किशोर जब अपने भाई के साथ 10 दिसंबर, 2013 को ट्यूशन से लौट रहा था, तब विक्की उसे जबरन मनपा के बगीचे में स्थित चौकीदार के कमरे में ले गया था। वहां विक्की ने किशोर का अप्राकृतिक यौन शोषण किया। इसके बाद सुनील और दीपक ने भी किशोर का यौन शोषण किया था।

Post navigation

Previous: सासाराम रेलवे स्टेशन पर छात्रों ने किया जमकर तोड़फोड़,साढ़े तीन घंटे परिचालन बाधित…
Next: नाले पर बने फुटपाथ के ढहने से गुजर रहा शख्स हो गया जमींदोज,ऊपर से गिरी दुकान फिर…

Related Stories

WhatsApp Image 2025-10-01 at 4.46.18 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

दहेज लोभियों ने बहू को दी मौत, फंदे पर लटकाकर की हत्या – पिता ने लगाए गंभीर आरोप

Sarvoday Times 1 year ago 0
WhatsApp Image 2025-08-25 at 5.31.55 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

नवाबगंज पुलिस द्वारा भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब का निष्कर्षण व बरामदगी कर किया गया 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार

Sarvoday Times 1 year ago 0
niv_1756038105132_1756038130746_1756112325660
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

निक्की भाटी कांड: दहेज़ की मांग ने ली मासूम ज़िंदगी, पिता बोले – इंसाफ चाहिए, सज़ा कठोरतम हो

Sarvoday Times 1 year ago 0
| ReviewNews by AF themes.