Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं को दी नसीहत
  • देश

प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं को दी नसीहत

Ranjeet Gupta 8 years ago 1 minute read 0 comments

महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को बूथ स्तर पर माइक्रो मैनेजमेंट पर ध्यान देने की हिदायत दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आपसी गले शिकवे भुलाकर पार्टी के लिए एकसाथ काम करने की भी नसीहत दी है। प्रियंका गांधी ने सोमवार को झांसी, ललितपुर और हमीरपुर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन की समीक्षा की।

बैठक के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदीप जैन ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने कार्यकर्ताओं की बात ध्यान से सुनी और कहा कि वह अकेले कोई जादू नहीं कर सकती। हम सभी को साथ मिलकर लोकसभा और 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताना है। सभी कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार में बुंदेलखंड का विकास रुक गया है।

लोकसभा चुनाव : कांग्रेस घर-घर जाकर युवाओं से भरवाएगी रोजगार फॉर्म

प्रदीप जैन ने बताया कि झांसी के कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी वाड्रा को झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की प्रतिमा भेंट की है। पूर्व केंद्रीय मंत्री जैन ने पुलवामा घटना पर अफसोस जताते हुए कहा कि ऐसे मौकों पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी याद आती है। इस बीच प्रियंका गांधी वाड्रा अपने पूर्वांचल दौरे की शुरुआत प्रयागराज से कर सकती हैं। पार्टी के एक नेता ने कहा कि प्रियंका गांधी कुंभ भी जा सकती हैं। वहीं, प्रियंका गांधी के वाराणसी जाने के कार्यक्रम को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रियंका वाराणसी में पूजा अर्चना के साथ रोड शो भी कर सकती हैं। इसके साथ प्रयागराज में स्वराज भवन में भी रुकने का कार्यक्रम है। वह स्वराजभवन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी।

प्रियंका गांधी ने शहीद अवधेश के पिता से फोन पर बात कर ढांढस बंधाया

प्रियंका पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों के परिवार से भी मिल सकती हैं। उनके कुशीनगर के उन परिवारों से भी मुलाकात करने की उम्मीद है, जिनके परिवार के लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मेजर विभूति ने शहादत से पहले किया पुलवामा
Next: वंदे भारत एक्सप्रेस कोच उत्पादन बढ़ाने के

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.