Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बिहार चुनाव : रांची HC में लालू प्रसाद यादव की जमानत पर सुनवाई टली, RJD हुई मायूसी
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बिहार चुनाव : रांची HC में लालू प्रसाद यादव की जमानत पर सुनवाई टली, RJD हुई मायूसी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
lalu-yadav_1542596179

यादव और मुस्लिम गठजोड़ के दम पर माय समीकरण की बिसात बिछाने वाले मंजे हुए राजनेता लालू प्रसाद यादव फिलहार रांची जेल में ही रहेंगे। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर शनिवार को झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई टाल दी गई। अब सुनवाई के लिए 27 नवंबर की तारीख तय की गई है। हाई कोर्ट के फैसले से राजद महागठबंधन में मासूयी छा गई है। बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और आखिरी दौर में शनिवार को 78 सीटों पर मतदान होगा है। माना जा रहा था कि अंतिम चरण के मतदान से ठीक पहले लालू की अगर जमानत मंजूर होती है तो उनके बाहर आने से समर्थकों में एक नई उर्जा मिलेगी।

चारा घोटाले के चार मामलों में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को पहले ही तीन मामलों में जमानत मिल चुकी है। दुमका कोषागार मामले में बेल मिलता तो वे जेल से छूट जाते।

लालू प्रसाद यादव फिलहाल रांची के बिरसा मुंडा जेल में अपनी सजा काट रहे हैं। उन्‍हें कई गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए रिम्‍स में भर्ती कराया गया है। लालू ने कोर्ट की ओर से दी गई सजा आधी काट लेने की बिना पर जमानत याचिका दाखिल की है। लालू को पहले ही चारा घोटाले के तीन मामलों में जमानत दी जा चुकी है। जबकि डोरंडा कोषागार मामले में आखिरी सुनवाई चल रही है।

बता दें कि बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में झारखंड हाई कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है। सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू यादव को इस मामले में 7 साल की सजा सुनाई है। लालू की ओर से अपनी जमानत याचिका में दावा किया गया है कि वे अब तक 42 माह से अधिक जेल में रह चुके हैं। ऐसे में वे आधी सजा काट चुके हैं। इसलिए उन्हें कोर्ट की ओर से जमानत दी जाए।

 

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मध्य प्रदेश HC का फैसला, कोरोना काल में विद्यार्थी केवल ट्यूशन फीस का ही करेंगे भुगतान
Next: कोरोना को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने SOP किया जारी, पटाखों पर बैन, दिवाली पर लोगों से की ये अपील

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 3 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 3 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.